By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
  • हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून की इस कॉलोनी में नहीं मिलेगी एंट्री, प्रवेश के लिए करना होगा शर्तों का पालन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दून की इस कॉलोनी में नहीं मिलेगी एंट्री, प्रवेश के लिए करना होगा शर्तों का पालन
उत्तराखण्ड

दून की इस कॉलोनी में नहीं मिलेगी एंट्री, प्रवेश के लिए करना होगा शर्तों का पालन

Devbhumi Discover
Last updated: December 8, 2025 11:24 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

राजधानी देहरादून स्थित बद्रीश कॉलोनी में अब बिना नियमों की जानकारी के प्रवेश करना मुश्किल होगा। समिति की मासिक बैठक में सुरक्षा, सफाई और अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए कई सख्त फैसले लिए गए हैं।

विक्रेताओं के लिए अनिवार्य पहचान पत्र, शुल्क देना होगा
बैठक में लगातार बढ़ते चोरी-छिपे प्रवेश और संदिग्ध गतिविधियों पर चिंता जताई गई। इसके बाद निर्णय हुआ कि फल, सब्जी, कबाड़ आदि बेचने वाले सभी फेरीवालों को समिति पहचान पत्र जारी करेगी। इन्हें सुबह 7 बजे से रात 8 बजे के बीच ही कॉलोनी में आने की अनुमति होगी। साथ ही, हर विक्रेता को हर महीने 100 रुपये समिति के कोष में जमा करने होंगे। बैठक में मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह नेगी, अध्यक्ष छत्रपाल सजवाण, उपाध्यक्ष केपी उनियाल, सचिव प्रदीप नवानी, कोषाध्यक्ष अशोक बलूनी, संरक्षक बलदेव भंडारी, आनंद सिंह रावत, समिति सदस्य विधान सिंह रावत, राजेंद्र रावत, देवेंद्र पंवार, कैलाश जोशी, केसी बहुगुणा, विमला रावत व अन्य शामिल रहे।

बिना हेलमेट व ट्रिपल राइडिंग पर फाइन
कॉलोनी में सड़क हादसों को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने पर सहमति बनी। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कोई दोपहिया चालक बिना हेलमेट पकड़ा जाता है या ट्रिपल राइडिंग करता है, तो उस पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। जुर्माने की राशि जल्द तय की जाएगी।

भारी वाहनों के लिए समय सीमा
निर्माण कार्य से जुड़े ट्रक और बड़े वाहनों को अब केवल रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ही कॉलोनी में प्रवेश दिया जाएगा। यदि कोई वाहन इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उस पर 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

कुत्तों को सड़कों पर शौच कराने पर भारी दंड
कॉलोनी की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पशु मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने पालतू पशु को सार्वजनिक जगह या किसी के मकान के सामने शौच करवाते हुए पकड़ा जाता है, तो 1000 से 5000 रुपये तक का दंड लगाया जाएगा। समिति ने बताया कि सभी जुर्माने की रकम विकास कार्यों और जनहित गतिविधियों पर खर्च की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जा सकती है।

You Might Also Like

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

TAGGED:be allowed in this Doon colonyconditions will haveEntry will notto be followed for entry.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरिद्वार में बजरंग दल की शौर्य यात्रा पर पथराव, तनाव
Next Article उत्तराखण्ड में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां – मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नवाचार का स्वर्णिम अध्याय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 29, 2026
चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?