By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • 7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन
  • आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी
  • हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
  • धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > 7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचारशिक्षा

7 अक्टूबर को सभी स्कूलों में मनाया जायेगा गढ़भोज कार्यक्रम, परोसे जाएंगे स्थानीय पारंपरिक व्यंजन

Devbhumi Discover
Last updated: September 20, 2026 5:58 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भाषण, चित्रकला, निबंध, रंगोली एवं युवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्राथमिक शिक्षा निदेशालय स्थित विद्या समीक्षा केंद्र के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक लेते हुए अधिकारियों को अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में 26 सितम्बर को भाषण तथा 28 सितम्बर को चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे। विजेता प्रतिभागी जनपद एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे।
डॉ. रावत ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता बालिका इंटर कॉलेजों में तथा युवा संवाद कार्यक्रम प्रत्येक ब्लॉक अथवा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन जनपदों को भी पृथक रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ रावत ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में गढ़भोज कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पीएम पोषण योजना के तहत छात्र-छात्राओं को पहाड़ी एवं स्थानीय पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्तराखंड की समृद्ध खान-पान परंपरा, संस्कृति एवं स्थानीय उत्पादों से जोड़ना है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं।
समीक्षा बैठक में डॉ. रावत ने नवीन उच्चीकृत विद्यालयों में इसी शैक्षणिक सत्र से कक्षाओं का संचालन एवं छात्र-छात्राओं के प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के आगणन शासन को शीघ्र उपलब्ध कराने तथा समग्र शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को मिलने वाली निःशुल्क स्कूल ड्रेस, जूते एवं बैग की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में शीघ्र भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। इसके अलावा छात्रों को भारत दर्शन एवं राज्य दर्शन कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भेजने के लिए अभी से तैयारी करने को कहा। बैठक में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा नमामि बंसल, महानिदेशक शिक्षा आकांक्षा कोंडे, निदेशक माध्यमिक वी.पी. सिमल्टी, निदेशक प्राथमिक के.एस. रावत, उप निदेशक जे.पी. काला, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून गोविंद राम जायसवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि अन्य जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

You Might Also Like

आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी

हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट

लोहे के पुल से संदिग्ध हालत में लटका मिला युवक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र व राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्ड चमोली देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 20, 2026
मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 19, 2026
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?