By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
  • हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना सुशासन का प्रभावी मॉडल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना सुशासन का प्रभावी मॉडल
उत्तराखण्ड

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना सुशासन का प्रभावी मॉडल

Devbhumi Discover
Last updated: February 18, 2026 7:24 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम बना जनसेवा का प्रभावी मॉडल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रदेश में सुशासन और सेवा वितरण का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। इस अभिनव पहल के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित कर रही है।

दिनांक 17 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कुल 648 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। आज विभिन्न जनपदों में 10 कैंप आयोजित किए गए। अब तक इन कैंपों में कुल 5,12,767 नागरिकों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं, जबकि आज आयोजित कैंपों में 15,660 नागरिकों ने सहभागिता की। यह आंकड़े इस बात के प्रमाण हैं कि कार्यक्रम को प्रदेशभर में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। अब तक 32,841 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी करने हेतु 70,243 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। अन्य योजनाओं से लाभान्वित किए गए व्यक्तियों की संख्या भी 2,85,738 तक पहुंच चुकी है, जो सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

जनपदवार प्रगति पर दृष्टि डालें तो अल्मोड़ा, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी सहित सभी जिलों में व्यापक स्तर पर कैंप आयोजित कर नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। विशेष रूप से हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, देहरादून एवं पौड़ी जैसे जनपदों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त कर सुशासन के नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड में सेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही आधारित प्रशासन की नई संस्कृति को सुदृढ़ कर रहा है। प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और इसी भावना के साथ यह अभियान आगे भी व्यापक स्तर पर जारी रहेगा।

You Might Also Like

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

TAGGED:at the doorstepGovernment of the peopleof the people” has become an effective model of good governance.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून से उठा संस्कृति और संस्कारों का शंखनाद – मातृशक्ति को सीएम धामी का नमन
Next Article देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट प्लान पर मंथन, ई-बीआरटीएस, पीआरटी व रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 29, 2026
चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?