By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • “AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में IIT रुड़की के विशेषज्ञों और उत्तराखण्ड पुलिस का उच्चस्तरीय मंथन
  • मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा
  • आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल: CM
  • रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव
  • मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगाः मुख्यमंत्री
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: “AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में IIT रुड़की के विशेषज्ञों और उत्तराखण्ड पुलिस का उच्चस्तरीय मंथन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > “AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में IIT रुड़की के विशेषज्ञों और उत्तराखण्ड पुलिस का उच्चस्तरीय मंथन
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

“AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में IIT रुड़की के विशेषज्ञों और उत्तराखण्ड पुलिस का उच्चस्तरीय मंथन

Devbhumi Discover
Last updated: September 2, 2026 8:06 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: वर्तमान तकनीकी परिदृश्य में Artificial Intelligence की बढ़ती उपयोगिता एवं संभावनाओं को देखते हुए  दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय की अध्यक्षता में स्मार्ट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में “AI for Smart Policing: From everyday Police Operations to Intelligent Surveillance and Cybersecurity” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। स्मार्ट पुलिसिंग में AI की संभावनाओं पर केंद्रित यह कार्यशाला पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- अनंत शंकर ताकवाले के संयोजन में कराई गई।

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में IIT रुड़की के विशेषज्ञ प्रो. सौमित्र सतपथी, प्रो. सुदीप रॉय, प्रो. राघवेंद्र सिंह रोहित तथा अपर पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा अंकुश मिश्रा द्वारा पुलिसिंग में तकनीक एवं AI के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए “AI in Everyday Policing”, “From Crime Prevention to Smarter Decision Making”, “AI for Smart Policing” तथा “Emerging Cyber Security Challenges for Police” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतिकरण देते हुए सार्थक चर्चा की गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं IIT रुड़की के तकनीकी विशेषज्ञों के मध्य साइबर सुरक्षा, इंटेलिजेंट सर्विलांस, अपराध विश्लेषण, डेटा आधारित पुलिसिंग, रिकॉर्ड प्रबंधन दैनिक पुलिस कार्यों में AI के संभावित उपयोग आदि पर गहन विचार-विमर्श एवं मंथन हुआ।

चर्चा सत्र के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिसिंग के क्षेत्र में तकनीक के व्यावहारिक उपयोग से जुड़े अपने अनुभव, कार्यक्षेत्र की चुनौतियों, संभावनाओं एवं तकनीकी समाधानों को साझा किया गया। साथ ही, तकनीक के उपयोग के दौरान डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, विश्वसनीयता एवं मानवीय विवेक जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि तकनीक और Artificial Intelligence आज पुलिसिंग को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं डेटा आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि AI का उपयोग मानव विवेक का विकल्प नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों की निर्णय क्षमता को और अधिक सशक्त बनाने वाले एक प्रभावी तकनीकी माध्यम के रूप में किया जाना चाहिए। साथ ही, डेटा सुरक्षा, गोपनीयता, विश्वसनीयता एवं जिम्मेदार AI के सिद्धांतों का विशेष ध्यान रखते हुए उत्तराखण्ड पुलिस को तकनीक-सक्षम एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार पुलिस बल के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यशाला में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन ए. पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात- कृष्ण कुमार वी.के, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण- अनन्त शंकर ताकवाले, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक- सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम बरिन्दरजीत सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक सतर्कता  प्रह्लाद मीणा सहित पुलिस मुख्यालय एवं जनपद देहरादून स्थित विभिन्न इकाइयों के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण एवं अनुभाग अधिकारी/प्रभारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल: CM

रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव

मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगाः मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एकीकृत चिकित्सा से रोगी और मानवता को बेहतर स्वास्थ्य देने का लक्ष्यः राज्यपाल
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 2, 2026
वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
Devbhumi News देहरादून शिक्षा September 2, 2026
SIR अभियान को लेकर देहरादून DM ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
देहरादून May 30, 2026
रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
Editorial उत्तराखण्ड April 14, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?