By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी
  • केवल यात्राएं निकालने और राजनीतिक नारे देने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता: CM
  • राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले 
  • विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर
  • लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरीः मुख्यमंत्री
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: काशीपुर में पूर्व प्रधान को गोली मारी, हालत गंभीर, क्षेत्र में दहशत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > काशीपुर में पूर्व प्रधान को गोली मारी, हालत गंभीर, क्षेत्र में दहशत
उत्तराखण्ड

काशीपुर में पूर्व प्रधान को गोली मारी, हालत गंभीर, क्षेत्र में दहशत

Devbhumi Discover
Last updated: August 22, 2025 7:30 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

काशीपुर। गुरुवार सुबह ढकिया कला गांव के पूर्व प्रधान श्याम सिंह पर क्लीनिक के बाहर घात लगाकर हमला कर दिया गया। चार साल की बेटी के साथ जांच के लिए क्लीनिक आए श्याम सिंह जैसे ही बाहर निकले और बाइक मोड़ने लगे, तभी पास के अमरूद के बाग में छिपे हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगते ही वह बाइक समेत गिर पड़े।

गोलीबारी की आवाज सुनकर क्लीनिक संचालक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को संभालकर तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन श्याम सिंह को निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एएसपी अभय सिंह और कोतवाल अमर चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।
पूर्व प्रधान के भतीजे गौरव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

गौरतलब है कि काशीपुर में यह लगातार दूसरा दिन है जब गोलीबारी की घटना सामने आई है। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोग दहशत में हैं। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपित किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

You Might Also Like

सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी हर क्षेत्र में कर रहे हैं प्रदेश का नाम रोशनः गणेश जोशी

केवल यात्राएं निकालने और राजनीतिक नारे देने से जनता का विश्वास हासिल नहीं किया जा सकता: CM

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले 

विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर

लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरीः मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Big breaking :-बर्ड फ्लू की दस्तक ने बढ़ाई चिंता, अंडे और चिकन के कारोबार पर असर, कम खरीदारी कर रहे लोग
Next Article यमुना में बनी झील पर प्रशासन की कड़ी नज़र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्पः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 22, 2026
पुरानी एवं बार-बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाएः मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 22, 2026
दून पुस्तकालय में 23 अक्टूबर से शुरू होगा देहरादून किताब कौथिक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 21, 2026
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 21, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?