By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
  • देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा
  • आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण
  • रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री भर्ती की खबर फर्जी, विभाग ने किया खंडन
  • गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ में वीडियो वायरल करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई के संकेत, एसडीएम ऊखीमठ सख्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > केदारनाथ में वीडियो वायरल करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई के संकेत, एसडीएम ऊखीमठ सख्त
उत्तराखण्ड

केदारनाथ में वीडियो वायरल करने पर ठेकेदार पर कार्रवाई के संकेत, एसडीएम ऊखीमठ सख्त

Devbhumi Discover
Last updated: January 7, 2026 10:01 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

केदारनाथ धाम से शीतकाल के दौरान बर्फबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला सामने आया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला ने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग गुप्तकाशी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उप जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के चलते बंद हैं और इस अवधि में धाम की विशेष धार्मिक परंपराएं निभाई जाती हैं। इसी बीच मंदिर परिसर और मंदिर के सामने स्थित ‘ॐ’ स्थल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिस पर तीर्थपुरोहितों ने कड़ा विरोध जताया है।

तीर्थपुरोहितों ने जताई आपत्ति
श्री केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहित संतोष त्रिवेदी ने छह जनवरी को उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि शीतकाल में केदारनाथ धाम में छह माह देव पूजा और छह माह नर पूजा की परंपरा का विशेष महत्व है। इस दौरान मंदिर परिसर में मानव गतिविधियों का होना और उसका प्रचार-प्रसार धार्मिक मान्यताओं के विरुद्ध है। इससे देश-विदेश में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

निर्माण कार्यों के बीच वीडियो हुआ वायरल
गौरतलब है कि केदारनाथ धाम में इन दिनों प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत पुनर्निर्माण और अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। शीतकाल के बावजूद धाम क्षेत्र में 50 से अधिक श्रमिक कार्यरत हैं। आरोप है कि वुड स्टोन कंपनी के ठेकेदार द्वारा पांच जनवरी को बर्फबारी के दौरान मंदिर परिसर का वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया।
सख्त निर्देश

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया है कि संबंधित ठेकेदार की गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शीतकालीन अवधि में केदारनाथ धाम क्षेत्र में किसी भी कंपनी या श्रमिक द्वारा परंपराओं के विपरीत कोई गतिविधि न हो और न ही उसका सोशल मीडिया पर प्रसार किया जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संभव है कि इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कराया जाए।

You Might Also Like

दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा

आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री भर्ती की खबर फर्जी, विभाग ने किया खंडन

गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य

TAGGED:for making video viral in KedarnathIndications of action against contractorSDM Ukhimath strict
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून में माल्टा महोत्सव, सीएम धामी ने किसानों से संवाद कर चखा पहाड़ी खटाई का स्वाद
Next Article ड्रग विभाग की छापेमारी: अनियमितताओं पर कई केमिस्ट शॉप सील, कुछ ने खुद किए शटर डाउन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ 2027 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 19, 2026
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
उत्तराखण्ड March 19, 2026
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
उत्तराखण्ड धर्म March 19, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की
उत्तराखण्ड धर्म March 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?