By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान से की मुलाकात
  • सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
  • जिला कारागार की महिला बंदियों के लिए व्यक्तित्व विकास एवं ग्रूमिंग प्रशिक्षण की पहल
  • डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, सीएम ने दी बधाई
  • सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जिला कारागार की महिला बंदियों के लिए व्यक्तित्व विकास एवं ग्रूमिंग प्रशिक्षण की पहल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > जिला कारागार की महिला बंदियों के लिए व्यक्तित्व विकास एवं ग्रूमिंग प्रशिक्षण की पहल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

जिला कारागार की महिला बंदियों के लिए व्यक्तित्व विकास एवं ग्रूमिंग प्रशिक्षण की पहल

Devbhumi Discover
Last updated: October 12, 2026 6:34 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। कारागार में निरुद्ध महिलाओं को सकारात्मक वातावरण, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज क्लाउड-9 यूनिसैक्स सैलून देहरादून के सहयोग से जिला कारागार, देहरादून में निरूद्ध 44 महिला बंदियों के लिए ब्यूटी एवं ग्रूमिंग स्किल्स प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें क्लाउड-9 के अधिकारी मिली थावानी की अगुवाई में सभी महिला बंदियों का हेयरकट, क्लीनअप, थ्रेडिंग, वैक्सिंग आदि की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में ब्सवनक 9, देहरादून सहयोग प्रदान कर रहा है। प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य महिला बंदियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वयं की देखभाल, हेयर ग्रूमिंग तथा ब्यूटी एवं पर्सनल केयर से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा समाज के वंचित वर्ग तक मूलभूत सौंदर्य सुविधाएं पहुंचाना रहा।
यह कार्यक्रम जिला न्यायाधीश देहरादून हरीश कुमार गोयल जी के दिशा-निर्देशन में पूर्ण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि कारागार में सुधार एवं पुनर्वास की अवधारणा केवल निरुद्ध व्यक्तियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाने और समाज में सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित होने के अवसर उपलब्ध कराने से भी जुड़ी है। इस दृष्टिकोण के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिला बंदियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, स्वयं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा आत्मविश्वास के साथ जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून की इस पहल का केंद्र महिला बंदियों की गरिमा, आत्मसम्मान और पुनर्वास है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें यह अनुभव कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी रही हों, सकारात्मक बदलाव और बेहतर भविष्य की संभावनाएं सदैव बनी रहती हैं।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के अनुसार, विधिक सेवा संस्थाओं का दायित्व जरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय तक पहुंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके अधिकारों, मानवीय गरिमा एवं पुनर्वास के प्रयासों को भी प्रोत्साहित करना है। महिला बंदियों के लिए इस प्रकार की गतिविधियां इसी व्यापक उद्देश्य का हिस्सा हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए ब्सवनक 9, की ओर से उपस्थित अधिकारी मिली थावानी का आभार व्यक्त किया गया। प्राधिकरण भविष्य में भी बंदियों एवं समाज के अन्य वंचित वर्गों के हित में विधिक जागरूकता, कौशल विकास और पुनर्वास से संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अतः आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त विज्ञप्ति को सभी प्रमुख दैनिक समाचार-पत्रों में आवश्यक रूप से प्रकाशित करने हेतु अपने स्तर से उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें।

You Might Also Like

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान से की मुलाकात

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, सीएम ने दी बधाई

सीबीसी ने केंद्रीय विद्यालय सालावाला में आयोजित किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम

हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, सीएम ने दी बधाई
Next Article सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार October 12, 2026
कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 11, 2026
‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 11, 2026
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 11, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?