By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण
  • पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ
  • टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात
  • यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री
  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश, यूसीसी पंजीकरण पर भी जोर – मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश, यूसीसी पंजीकरण पर भी जोर – मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश, यूसीसी पंजीकरण पर भी जोर – मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Devbhumi Discover
Last updated: July 5, 2025 9:53 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए दिशा निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग,  पेयजल विभाग एवं अन्य ऐसे विभाग जो नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, अपने कार्यक्षेत्रों का दौरा अवश्य करें। उन्होंने विभागों को निर्देश दिए हैं कि टेढ़े हो चुके बिजली के खम्बों, लटकी तारों सहित टूटी पेयजल पाईपलाईनों की मरम्मत का कार्य तत्काल कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक अधिकारी फील्ड पर नहीं उतरेंगे, आमजन की समस्याओं से अवगत नहीं होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को फील्ड का दौरा नियमित रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने सभी जनपदों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) रजिस्ट्रेशन की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आमजन अधिक से अधिक संख्या में अपने विवाह का पंजीकरण कराएं इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लम्बित मामलों को तेजी से निस्तारित किया जाए। उन्होंने मैदानी जनपदों में पंजीकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि प्रायः देखा जा रहा है कि ऐसे विवाह पंजीकरण, जिनमें विवाह के समय पति-पत्नी दोनों या दोनों में से कोई एक नाबालिग रहा हो, परन्तु वर्तमान में पंजीकरण के समय दोनों बालिग हो चुके हैं, को अस्वीकार किया जा रहा है, जो कि गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे विवाह के मामलों का भी पंजीकरण किया जाए।
मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम- एबीएचआईएम) की जिलावार समीक्षा करते हुए प्रत्येक जनपद से प्रत्येक केन्द्र की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर ‘ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों‘ की स्थापना के कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन इकाइयों में निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उन इकाइयों में उपकरणों की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करते हुए ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों को सक्रिय किया जाए।
इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगौली, श्री चंद्रेश कुमार यादव, श्री विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव श्रीमती रंजना राजगुरू, श्री विजय कुमार जोगदंडे, श्री मनुज गोयल, अपर सचिव गृह श्रीमती निवेदिता कुकरेती सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण

पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारम्भ

टनकपुर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

यूपीएससी में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

TAGGED:as well – Chief Secretary Anand Bardhanemphasis on UCC registrationinstructionsthe fieldto District Magistratesto go to
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कैम्पा योजना को 439.50 करोड़ की शत-प्रतिशत मंजूरी
Next Article सीएम धामी ने खटीमा में की धान रोपाई, किसानों के श्रम को किया नमन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

स्किल इंडिया 2025–26: नॉर्थ रीजनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, अक्षज पटानी ने जीता गोल्ड मेडल
उत्तरप्रदेश उत्तराखण्ड देश शिक्षा March 15, 2026
उत्तराखंड में लागू होगा ‘देवभूमि परिवार आईडी’ सिस्टम, 15 साल से रह रहे परिवारों को डिजिटल पहचान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 14, 2026
पालतू कुत्तों को लेकर सख्त नियम, रजिस्ट्रेशन और नसबंदी अब जरूरी
उत्तराखण्ड March 14, 2026
कुलदीप यादव की रॉयल वेडिंग आज मसूरी में, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?