By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • जिला प्रशासन की सख्ती पर सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू
  • वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर
  • राजकीय विद्यालयों में मनाया गया सेफर इंटरनेट डे–2026
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को मिल रही व्यापक सफलता
  • मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नए कार्यों की स्वीकृति 15 फरवरी तक लेने और कुम्भ 2027 कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश :मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > नए कार्यों की स्वीकृति 15 फरवरी तक लेने और कुम्भ 2027 कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश :मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड

नए कार्यों की स्वीकृति 15 फरवरी तक लेने और कुम्भ 2027 कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश :मुख्य सचिव

Devbhumi Discover
Last updated: February 10, 2026 6:00 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सचिवगणों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर दिशा निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगले वित्तीय वर्ष में कराए जाने वाले नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां ले ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने सभी कार्यों को लेकर वार्षिक कैलेण्डर तैयार कर, उसके अनुसार अपनी सभी गतिविधियों को संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कुम्भ मेला – 2027 से सम्बन्धित कार्यों को भी प्राथमिकता पर लेते हुए सभी प्रकार की स्वीकृतियां और प्रक्रियाएं समय पर पूर्ण करते हुए निर्धारित प्रक्रिया समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने खाद्य सुरक्षा के मापदण्डों का प्रवर्तन एवं निगरानी को और मजबूत किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए टेस्टिंग लैब आदि बढ़ाए जाने एवं इससे सम्बन्धित मामलों के निस्तारण में तेजी लाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने पूंजी निवेश के लिए राज्यों को दी जाने वाली विशेष सहायता के तहत् सभी प्रोजेक्ट्स को गतिशक्ति पोर्टल पर अपलोड किए जाने एवं निर्धारित समय सीमा पर कार्य पूर्ण किए जाने हेतु लगातार निगरानी किए जाने के निर्देश दिए।

जन-जन की सरकार कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए मुख्य सचिव ने तहसील एवं थाना दिवसों को वर्षभर नियमित आयोजन किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इसके लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस को मुख्यालयों एवं जनपद स्तरीय कार्यालयों में लागू किए जाने को लेकर अब तक हुयी प्रगति पर सभी विभागीय सचिवों और जिलाधिकारियों से प्रत्येक सचिव समिति की बैठक में चर्चा की जाएगी।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नक्शा पास करने वाली सभी ऑथॉरिटीज नक्शा पास करने के उपरान्त सम्बन्धित स्थानीय निकाय के साथ उक्त नक्शा और जानकारियां भी साझा करें ताकि स्थानीय निकाय उक्त प्रॉपर्टी के सम्बन्ध में अपना डाटाबेस अपडेट कर सकें। उन्होंने कहा कि कुछ विभागों में श्रमिकों के लिए लेबर कंप्लायंस टूल (Labour Compliance Tool) का प्रयोग किया जा रहा है, यह एक अच्छा प्रयोग है, और इसे प्रदेशभर में लागू किया जाना चाहिए, ताकि श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण इसी से हो सकेगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव  आर.के. सुधांशु,  एल. फैनाई,  धनंजय चतुर्वेदी, सचिव शैलेश बगौली,  नितेश कुमार झा,  सचिन कुर्वे, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम,  रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा,  चंद्रेश कुमार यादव, बृजेश कुमार संत, डॉ. वी. षणमुगम, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय,  विनोद कुमार सुमन,  सी. रवि शंकर, श्री रणवीर सिंह चौहान एवं  धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

जिला प्रशासन की सख्ती पर सड़क सुधारीकरण कार्य युद्धस्तर पर शुरू

वन विभाग में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर

राजकीय विद्यालयों में मनाया गया सेफर इंटरनेट डे–2026

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान को मिल रही व्यापक सफलता

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

TAGGED:by February 15 and give priority to Kumbh 2027 works: Chief SecretaryInstructions to get approval for new works
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑनलाइन गेमिंग को लेकर प्रशासन सख्त ,गाजियाबाद घटना के बाद डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
Next Article मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी से प्रसून जोशी की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड February 10, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, तेज़ी लाने के निर्देश
उत्तराखण्ड February 10, 2026
मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखण्ड February 10, 2026
ऑनलाइन गेमिंग को लेकर प्रशासन सख्त ,गाजियाबाद घटना के बाद डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
उत्तराखण्ड February 9, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?