By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार में भूस्खलन से रेल ट्रैक बाधित, ट्रेन संचालन ठप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हरिद्वार में भूस्खलन से रेल ट्रैक बाधित, ट्रेन संचालन ठप
उत्तराखण्ड

हरिद्वार में भूस्खलन से रेल ट्रैक बाधित, ट्रेन संचालन ठप

Devbhumi Discover
Last updated: August 6, 2025 7:34 am
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार :

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश अब मुसीबत बनकर टूट रही है। पहाड़ी जिलों में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बीच अब मैदानी इलाकों में भी इसका असर दिखने लगा है। हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां काली मंदिर के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर अचानक पहाड़ का मलबा गिर गया। इसके चलते रेलवे लाइन पूरी तरह बाधित हो गई और ट्रेनों की आवाजाही पर ब्रेक लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया और प्रशासन के अधिकारी व रेलवे इंजीनियरों की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई ट्रेन ट्रैक पर नहीं थी, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। रेलवे ने सतर्कता बरतते हुए हरिदास देहरादून मार्ग पर ट्रेनों का संचालन तत्काल रोक दी है।

कई ट्रेनों का समय बदला, कुछ रद्द

रेलवे सूत्रों के अनुसार, जब तक ट्रैक पूरी तरह से साफ और सुरक्षित नहीं हो जाता, ट्रेन संचालन शुरू नहीं किया जाएगा। इस वजह से कई ट्रेनों को या तो कैंसल किया गया है या उनके समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ से गिरते मलबे की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली करा लिया है और मौके पर जेसीबी मशीनों से मलबा हटाने का कार्य जारी है।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों के किनारे न जाएं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है और SDRF व स्थानीय पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर हैं।

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:in Haridwar disrupts rail trackLandslidetrain operations halted
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, हवाई सर्वे कर लिया राहत-बचाव कार्यों का जायजा
Next Article केंद्र और राज्य सरकार ने राहत- बचाव अभियान में झोंकी ताकत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?