By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त…2000 यात्रियों को पड़ावों पर रोका, ऐसे आवाजाही कर रहे लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त…2000 यात्रियों को पड़ावों पर रोका, ऐसे आवाजाही कर रहे लोग
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त…2000 यात्रियों को पड़ावों पर रोका, ऐसे आवाजाही कर रहे लोग

Devbhumi Discover
Last updated: August 8, 2025 9:35 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन: 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त…2000 यात्रियों को पड़ावों पर रोका, ऐसे आवाजाही कर रहे लोग

भूस्खलन के बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया है। तीर्थयात्रियों के वाहनों को ज्योतिर्मठ, पाखी, हेलंग, पीपलकोटी, चमोली और गौचर जैसे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया

पीपलकोटी से लगभग एक किलोमीटर आगे भारी भूस्खलन के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। लगभग 30 मीटर तक सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है, जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप है। इस घटना के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकले और लौट रहे लगभग 2000 तीर्थयात्रियों को विभिन्न पड़ावों पर रोक दिया गया है। हाईवे के शुक्रवार तक खुलने की संभावना कम है। ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र के पास अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा, जिससे 30 मीटर तक का हाईवे पूरी तरह से गायब हो गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था जिससे किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

भूस्खलन के बाद प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया है। तीर्थयात्रियों के वाहनों को ज्योतिर्मठ, पाखी, हेलंग, पीपलकोटी, चमोली और गौचर जैसे सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी और अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने भूस्खलन क्षेत्र का जायजा लिया। चमोली कोतवाली के थानाध्यक्ष अनुरोध व्यास ने बताया कि हाईवे का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है और पहाड़ी इतनी अस्थिर है कि हिल कटिंग के लिए मशीनों को काम करने की जगह नहीं मिल पा रही है। पोकलेन मशीनों के चलने से दोबारा भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था

ज्योतिर्मठ में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए तहसील प्रशासन ने भोजन और पानी की व्यवस्था की है। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि करीब 300 यात्रियों को खाने के पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं हैं। उनके ठहरने का भी इंतजाम किया जा रहा है। हाईवे बंद होने के बावजूद भी तीर्थयात्रियों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। मोगा, पंजाब के तीर्थयात्री प्रीतपाल सिंह और उनके साथियों ने कहा कि घर से निकले हुए तीन दिन हो गए हैं। वे दो दिन और रुकने को तैयार हैं लेकिन वे हेमकुंड साहिब के दर्शन करके ही लौटेंगे। वहीं हस्तिनापुर से आए विक्रम राज पुरोहित और दशरथ राजपुरोहित भी मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि दर्शन किए बिना नहीं लौटेंगे। यहां पर हमें सुकुन मिल रहा है। ठहरने की भी अच्छी व्यवस्था की गई है।

स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्रियों ने भी चट्टान से की आवाजाही

 

बदरीनाथ हाईवे पर जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है वहां पैदल आवाजाही का साधन भी नहीं है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही कुछ तीर्थयात्रियों ने भी चट्टान से होकर जान जोखिम में डालकर आवाजाही की। भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र से करीब 200 मीटर की दूरी पर फंसे लोग करीब 300 मीटर तक चट्टान से होकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।

 

फंसे यात्रियों को प्रशासन की सलाह

– प्रशासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें।
– सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और धैर्य बनाए रखें।
– किसी भी जोखिम भरे रास्ते से यात्रा करने का प्रयास न करें।

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:at haltsdestroyed… 2000 passengers stoppedHighway: 30 meter portionLandslide on Badrinathpeople are traveling like this
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम धामी की निगरानी में धराली में युद्धस्तर पर राहत-बचाव अभियान
Next Article नौकरानी ने परिवार को नशीली चाय पिलाकर लाखों के जेवर-नकदी उड़ाए, ज्वालापुर में सनसनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?