By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनेगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, गढ़वाल से फिर दिखी संगठन में ‘बाहुबली’ पकड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनेगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, गढ़वाल से फिर दिखी संगठन में ‘बाहुबली’ पकड़
उत्तराखण्ड

महेंद्र भट्ट दूसरी बार बनेगे BJP प्रदेश अध्यक्ष, गढ़वाल से फिर दिखी संगठन में ‘बाहुबली’ पकड़

Devbhumi Discover
Last updated: June 30, 2025 10:00 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

जो तुमको हो पसंद वही बात कहेंगे, तुम दिन को अगर रात कहो तो रात कहेंगे…और महेंद्र एक बार फिर बाहुबली साबित हो गए। वह दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। क्योंकि, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष के लिए कराए गए नामांकन में महेंद्र भट्ट ही एकमात्र मैदान में नजर आए। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के बीच राजनीतिक संतुलन कोई नई बात नहीं है। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राजपूत हैं तो दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे गढ़वाल मंडल के महेंद्र भट्ट ब्राह्मण चेहरा हैं। हालांकि, उनके लिए मैदान खाली होना एकमात्र यही आधार नहीं है। महेंद्र भट्ट और उनके नेतृत्व में प्रदेश संगठन की सरकार के साथ स्वाभाविक नरमी और बिना सवाल स्वीकारोक्ति भी बड़ा कारण है।

महेंद्र भट्ट राजयसभा सदस्य भी हैं और वह एकमात्र ऐसे नेता बनने जा रहे हैं, जिन्हें दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिलेगी। वह 30 जुलाई 2022 से उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभाल रहे हैं। इस अवधि में कई ऐसे मौके आए और विरोधियों ने अपनी चाल से सीएम धामी की धमक को कम करने की कोशिश की, लेकिन प्रदेश संगठन ने हर बार अपना भरोसा बनाए रखा। ऐसे में महेंद्र के बाहुबली बनने की राह तय ही मानी जा रही थी।

महेंद्र के सियासी सफर के पर नजर

-जन्म: 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ

-राजनीतिक करियर: 1991 में शुरू किया
-राजनीति के साथ ही कई आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी।
-रामजन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई, इस दौरान वह 15 दिन पौड़ी के कांसखेत में जेल में रहे।
-उत्तराखंड राज्य आंदोलन में पांच दिन पौड़ी जेल में रहे।
-वर्ष 1991 से 1996 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री का दायित्व संभाला।
-वर्ष 1997 में भाजपा युवामोर्चा का प्रदेश सह मंत्री रहे।
-वर्ष 1998 से 2000 में उत्तरांचल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला।
-वर्ष 2000 से 2002 में राज्य निर्माण के समय उत्तरांचल प्रदेश युवामोर्चा का प्रथम प्रदेश अध्यक्ष रहे।
-वर्ष 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे।
-वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार मिली।
-वर्ष 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की।
-वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा।
-30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला।
-02 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सदस्य बनवाया।

उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्षों का सफर
पुरन चंद्र शर्मा- 9 नवंबर 2000 से 14 सितंबर 2002
मनोहर कांत ध्यानी- 15 सितंबर 2000-2004
भगत सिंह कोश्यारी -2004-2007
बच्ची सिंह रावत- 2007-12 जुलाई 2009
बिशन सिंह चुफाल- 13 जुलाई 2009 – 8 फरवरी 2013
तीरथ सिंह रावत- 9 फरवरी 2013 – 31 दिसंबर 2015
अजय भट्ट- 1 जनवरी 2016 – 15 जनवरी 2020
बंशीधर भगत- 16 जनवरी 2020 – 12 मार्च 2021
मदन कौशिक -12 मार्च 2021 – 30 जुलाई 2022
महेंद्र भट्ट -30 जुलाई 2022 – वर्तमान में सफर जारी

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:'Bahubali' hold seen again in the organization from Garhwalfor the second timeMahendra BhattPresidentwill be BJP state
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने अंतरिक्ष सम्मेलन में की शिरकत, चंपावत मॉडल जिला डैशबोर्ड लॉन्च, ISRO ने साझा की मिशन 2040 की झलक
Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी, आज नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?