By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने  श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
  • सेना में लेफ्टिनेंट बने रानीखेत के साकेत बिष्ट, तीसरे प्रयास में पूरा किया पिता का सपना
  • नंदा राजजात यात्रा को लेकर सीएम धामी ने दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाने के दिए निर्देश
  • हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी का मर्डर, सोनीपत के नहर में मिली लाश, गला रेतकर की गई हत्या
  • अहमदाबाद विमान हादसे की जांच करने बोइंग विशेषज्ञों की टीम गुजरात पहुंची
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > Cover Story > प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
Cover StoryEditorial

प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों पर होगा पौधारोपण, 2 लाख पौधारोपण का लक्ष्य

Devbhumi Discover
Last updated: May 17, 2025 7:56 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

 

– पौधारोपण के साथ चलाया जाएगा मतदाता जागरुकता का अभियान
– 5 जून से जुलाई माह तक चलेगा प्रदेशभर में अभियान, कई विभाग होंगे शामिल

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस से वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान में प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित पूरे प्रदेश में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय में इस अभियान की तैयारियों के सम्बंध में इस अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान आगामी 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से जुलाई माह के अंत तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा। इस अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी सम्बंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि इस पौधारोपण अभियान को लोकपर्व हरेला के साथ जोड़ते हुए पूरे जुलाई माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों हेतु माहवार थीम तय की गई हैं। जून माह की थीम “एव्री ड्रॉप ऑफ रेन, एव्री वोट काउंट“ एवं जुलाई माह की थीम ”हरेला का संदेश, वोट बने विशेष” रखी गई है। इन थीम्स को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेश भर के सभी जनपदों में जिलाधिकारी एवं सीडीओ के माध्यम से अभियान चलाए जांऐगे। इस अभियान मे ंसभी जनपदों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।

ऑनलाइन प्रतियोगिता का होगा आयोजन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सीईओ कार्यालय द्वारा इस अभियान को व्यापक रुप देने के साथ ही पौधारोपण करने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। अभियान में बढ़चढ कर हिस्सा लेने वाले मतदाताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा।

बैठक में वन विभाग,उद्यान विभाग, शहरी विकास विभाग,एमडीडीए, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग,पंचायतीराज एंव ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

वेडिंग डेस्टिनेशन का नया केंद्र बनता हा रहा त्रियुगीनारायण

CM Dhami Announces Renaming of Key Locations Across Haridwar, Dehradun, Nainital, and Udham Singh Nagar

Chardham Yatra 2025: Dhami Government Ensures Unparalleled Healthcare for Pilgrims

Overspeeding Car Mows Down Six on Rajpur Road, 4 Dead, 2 Injured

Kedarnath-Hemkund Ropeway: A Green Corridor for Spiritual Tourism

TAGGED:CEO UttarakhandElection awarenessHarela 2025Uttarakhand environment day
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास से मनाया अलंकरण समारोह सीनियर स्कूल से युवराज चोधरी हैड ब्वॉय व मानवी बंसल बनी हैड गर्ल
Next Article उत्तराखण्ड मंत्रिपरिषद ने किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना का अभिनंदन प्रस्ताव पारित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रतिनिधिमण्डल ने  श्री दरबार साहिब में टेका मत्था
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून June 17, 2025
सेना में लेफ्टिनेंट बने रानीखेत के साकेत बिष्ट, तीसरे प्रयास में पूरा किया पिता का सपना
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देहरादून June 17, 2025
नंदा राजजात यात्रा को लेकर सीएम धामी ने दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड चमोली देहरादून June 17, 2025
हरियाणा की मॉडल सिम्मी चौधरी का मर्डर, सोनीपत के नहर में मिली लाश, गला रेतकर की गई हत्या
देश June 17, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?