By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार
  • धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट
  • राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण

Devbhumi Discover
Last updated: September 20, 2026 3:58 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा जनपद देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजेन्द्र नगर गली नंबर 04 स्थित पार्क के उद्यानीकरण के तहत जीर्णोद्धार कार्य का प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण किया। इस पार्क का जीर्णोद्धार कार्य रुपये 53.26 लाख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजेन्द्र नगर क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से पार्क के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की मांग थी, जिसे पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास भी आवश्यक है, ताकि स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर वातावरण मिल सके। मंत्री ने कहा कि शहरों के विकास का उद्देश्य केवल सड़क एवं भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवनशैली और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकता है। पार्कों का विकास बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थान के रूप में महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल उपलब्धता सहित सामुदायिक भवन निर्माण की कार्यवाही भी जल्द हो जाऐगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हो रही है कि हम सभी के बीच 87 वर्षीय मोहन लाल गांधी का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह सिद्ध किया है कि सीखने और ज्ञान अर्जित करने की कोई उम्र नहीं होती। 87 वर्ष की आयु में भी उनका अध्ययन के प्रति उत्साह और निरंतर कुछ नया सीखने की ललक हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने लगातार अध्ययन करते हुए विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा प्राप्त किए हैं। यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरक संदेश है कि यदि मन में सीखने की इच्छा और दृढ़ संकल्प हो, तो उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती। इस अवसर पर पार्षद नंदिनी शर्मा ने क्षेत्र के विकास कार्य के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने वार्डवासियों को भी बधाई दी। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कंचन ठाकुर, राकेश जोशी, सोसाइटी के अध्यक्ष डीपी सैनी, दीपक सकलानी, संदीप कुमार, अंकित जोशी, यशवीर चैहान, गुरपाल सिंह, संजय गुप्ता, डीडी अरोरा, एमडीडीए के ईई सुनील कुमार सहित स्थानीय जनता उपस्थित रहे।

You Might Also Like

हत्या के मामले में वांछित ₹50,000/- के इनामी अभियुक्त को बागपत, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट

बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की भेंट

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा
Next Article मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त एक्शन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 19, 2026
मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रू की सहायता राशि हस्तांतरित की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 19, 2026
STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, युवाओ/स्कूली छात्रों को हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा
उत्तराखण्ड क्राइम देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 19, 2026
राज्यपाल ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पूजा-अर्चना की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?