By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
  • 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल
  • विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 लाख रु की वित्तीय स्वीकृति
  • महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल

Devbhumi Discover
Last updated: October 17, 2026 7:20 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों एवं अन्य स्थानों से शामिल होने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए लाइजन अधिकारियों की तत्काल तैनाती करते हुए उन्हें सौंपे गए दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए, ताकि अतिथियों के आगमन, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, प्रमुख मार्गों पर आवश्यक प्रबंध करने तथा जरूरत के अनुसार वाहनों का अधिग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखने को कहा, ताकि शपथ ग्रहण समारोह निर्विघ्न एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, सिटी मजिस्ट्रेट, सभी उप जिलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश

विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 लाख रु की वित्तीय स्वीकृति

महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, चार स्थानों पर चला अभियान

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिकाः सीएम
Next Article देहरादून में निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति, बाजारों में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

लोक भवन परिवार की ओर से राज्यपाल को दी गई भावभीनी विदाई
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 17, 2026
उत्तराखण्ड की सीएमएसएसवाई योजना का अध्ययन करने पहुंची टीम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 17, 2026
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 16, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल  के उत्तराखण्ड में योगदान, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रयासों की सराहना की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 16, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?