By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन
  • धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव
  • रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी
  • देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां
  • विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों के लिए मंगलवार को लगेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों के लिए मंगलवार को लगेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों के लिए मंगलवार को लगेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प

Devbhumi Discover
Last updated: June 16, 2025 5:14 pm
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर पत्रकारों के लिए मंगलवार को लगेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम में मंगलवार 17 जून को स्वास्थ्य और सूचना विभाग की ओर से पत्रकारों और उनके परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के लिए, विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा जांच के साथ ही परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए गत दिनों अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग और सूचना विभाग के संयुक्त प्रयासों से मंगलवार को प्रातः 11 बजे से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में इस विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैम्प में स्वास्थ्य की सभी आवश्यक जांचें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पत्रकारों को समुचित चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार मिल सके।

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. अंकुर पांडे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी डॉ. नितिन शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा जोशी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जोशी, दंत रोग के डॉ. देवाशीष सवाई, डॉ. योगेश्वरी, सर्जन डॉ. दिनेश चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज विश्वास के साथ ही त्वचा और मानसिक रोग के विशेषज्ञों द्वारा भी पत्रकारों का स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही परामर्श प्रदान किया जाएगा। हेल्थ कैम्प में लगभग 265 जांचें निःशुल्क की जाएंगी।पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं। इसलिए उनका स्वस्थ होना बेहद ज़रूरी है। इसी क्रम में यह स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किया जा रहा है। आगे भी समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य कैम्प आयोजित किए जाएँगे, ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

You Might Also Like

गंगा रिजॉर्ट में 16 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव, सीएम धामी करेंगे उद्घाटन

धामी सरकार से किशोर उपाध्याय की अपील, राजपरिवार की पैतृक संपत्ति खरीदने का सुझाव

रुद्रपुर में हनी ट्रैप का मामला, युवक को बंधक बनाकर 8 लाख की फिरौती मांगी

देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी की तो होगी सीधे जेल, प्रशासन की रडार पर गैस एजेंसियां

विधानसभा में बोले CM धामी: वित्तीय प्रबंधन और सुशासन में उत्तराखंड को मिली राष्ट्रीय पहचान

TAGGED:a health security campfor journalists on Tuesdayof the Chief Minister.On the instructionswill be organized
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से की बात, जताया शोक, केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने ऊर्जा व आवास योजनाओं में विशेष सहायता, भूमिगत विद्युत लाइनों व आरटीटीएस विस्तार की मांग की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अवैध खनन मामले में सख्ती, CM धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी स्टाफ सस्पेंड
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 13, 2026
एलपीजी एवं ईंधन की कालाबाजारी पर सख्त निगरानी, 280 निरीक्षण किए गए
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 13, 2026
न्याय प्रणाली को सरल बनाने की पहल, ‘प्ली बार्गेनिंग’ प्रावधान से कम होगा अदालतों का बोझ
उत्तराखण्ड देश March 13, 2026
प्रदेश में जनसुविधाओं के विकास को 44.64 करोड़ मंजूर, सीएम धामी ने दी स्वीकृति
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?