By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार
  • हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई
  • सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: 300 से अधिक ड्रोन से देहरादून का आसमान रोशन, यूकाडा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > 300 से अधिक ड्रोन से देहरादून का आसमान रोशन, यूकाडा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती
उत्तराखण्ड

300 से अधिक ड्रोन से देहरादून का आसमान रोशन, यूकाडा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती

Devbhumi Discover
Last updated: November 11, 2025 11:10 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
300 से अधिक ड्रोन ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर देहरादून के आकाश को किया रोशन-यूकाडा ने मनाया उत्तराखंड रजत जयंती वर्ष

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी  ¼UCADA½    द्वारा आज उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य ड्रोन लाइट शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक पहचान और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रदर्शित किया गया। साथ ही, यह आयोजन राज्य में नवाचार पूर्ण पर्यटन प्रोत्साहन और उभरती हवाई तकनीक की दिशा में एक नई पहल के रूप में भी देखा गया।
इस अद्भुत कार्यक्रम में “मेक इन इंडिया” के तहत निर्मित 300 से अधिक ड्रोन शामिल हुए, जिन्होंने आकाश में दर्जनों आकर्षक आकृतियां बनाकर वातावरण को आलोकित कर दिया। शो की शुरुआत देवभूमि उत्तराखंड को समर्पित एक दृश्य से हुई, जिसमें भगवान शिव की जटाओं से मां गंगा के अवतरण को खूबसूरती से दर्शाया गया। इसके बाद “उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष”, “ॐ गैलेक्सी”, “त्रिशूल और डमरू” तथा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के भव्य  दृश्यों को आकाश में प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को भी शानदार ढंग से दर्शाया गया। ड्रोन ने कलात्मक रूप से राज्य पक्षी हिमालयन मोनाल, पारंपरिक छोलिया नृत्य, उत्तराखंड के लोक वाद्य यंत्र, लाड़ी परंपरा और कुमाऊंनी पारंपरिक पोशाक में एक पुरुष आकृति का दृश्य निर्मित किया। शो का समापन हेलीकॉप्टर एविएशन और उत्तराखंड सिविल एविएशन का प्रतीक चिन्ह प्रदर्शित करते हुए हुआ, जो राज्य की प्रगति, पहुँच और नई उड़ानों का प्रतीक बना।
कार्यक्रम की महत्ता पर बोलते हुए यूकाडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री एस.एस. टोलिया ने कहा-
“उत्तराखंड केवल दिव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि ही नहीं, बल्कि नवाचार और प्रगति की भूमि भी है। यह ड्रोन लाइट शो हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जो रचनात्मक पर्यटन अनुभवों के एक नए युग की शुरुआत करता है। जब हम राज्य के 25 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं, तब हम परंपरा और तकनीक को साथ लेकर भविष्य की ओर अग्रसर हो रहे हैं।”
इस आयोजन ने ड्रोन आधारित दृश्य कहानी (Visual Storytelling) की उस क्षमता को उजागर किया, जिससे पर्यटन को आकर्षक, सहभागी और सतत रूप में प्रस्तुत किया जा सके।
इस भव्य प्रदर्शन में 300 से 400 “मेक इन इंडिया” ड्रोन शामिल थे, जो यूकाडा की तकनीक और संस्कृति के समन्वय की प्रतिबद्धता का प्रतीक बने।यह कार्यक्रम सचिव  सचिन कुर्वे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी  आशीष चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.एस. टोलिया, हेड ऑफ ऑपरेशंस  रंधीर कटोच तथा वित्त नियंत्रक  दीपक चंद भट्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

You Might Also Like

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

TAGGED:illuminate Dehradun skies as UCADA celebratesOver 300 dronesUttarakhand Silver Jubilee
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्य सचिव का निर्देश—रजत उत्सव व पीएम सुझावों से जुड़े फीडबैक और अनुभवों का होगा डॉक्यूमेंटेशन
Next Article मुख्य सचिव बोले—वर्चुअल रजिस्ट्रेशन से बढ़ेगी पारदर्शिता, समय बचेगा और विवाद होंगे कम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
कुम्भ 2027 बनेगा ‘डिजिटल कुम्भ’, AI और IoT तकनीक से होगा स्मार्ट प्रबंधन
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 29, 2026
चारधाम यात्रा से पहले मांग-आपूर्ति संतुलन, कालाबाजारी पर सख्ती और ग्रीन एनर्जी पर जोर
उत्तराखण्ड March 29, 2026
एसएसपी डोबाल का सख्त एक्शन, इंस्पेक्टर से लेकर एसआई तक के तबादले
उत्तराखण्ड March 28, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?