By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
  • शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत
  • आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी
  • नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन
  • नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
उत्तराखण्डधर्म

गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को

Devbhumi Discover
Last updated: March 21, 2026 12:45 pm
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

चारधाम यात्रा 2026 से पहले नई व्यवस्था, गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक की तैयारी

देहरादून।

आगामी चारधाम यात्रा 2026 को लेकर गंगोत्री धाम में व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति ने धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य ग्रहण को अनिवार्य करने की तैयारी की है। साथ ही इस व्यवस्था के कानूनी और संवैधानिक पहलुओं को लेकर एक विशेष समिति का गठन भी किया गया है।

श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में गैर सनातनियों के प्रवेश को लेकर सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, “गंगोत्री धाम में दर्शन से पहले पंचगव्य की व्यवस्था की जाएगी। जो व्यक्ति पंचगव्य ग्रहण करेगा, उसे सनातन परंपरा में आस्था रखने वाला माना जा सकता है। इसके लिए कानूनी और संवैधानिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कमेटी बनाई गई है, जो जल्द अपनी रिपोर्ट देगी।”

क्या है पंचगव्य?

पंचगव्य एक पारंपरिक और धार्मिक मिश्रण है, जो गाय से प्राप्त पांच तत्वों—दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर—से तैयार किया जाता है। हिंदू धर्म में इसे अत्यंत पवित्र माना जाता है और पूजा-पाठ, यज्ञ व शुद्धिकरण के कार्यों में इसका उपयोग होता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पंचगव्य के सेवन या स्पर्श से शरीर और आत्मा की शुद्धि होती है। वहीं आयुर्वेद और जैविक खेती में भी इसे उपयोगी माना गया है।

चारधाम यात्रा से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति ने भी केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश को सीमित करने और एफिडेविट व्यवस्था लागू करने पर विचार किया है।

वहीं चारधाम महापंचायत द्वारा संचालित यमुनोत्री धाम में भी इसी तरह के नियमों को लेकर 24 मार्च को अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

मंदिर समिति का कहना है कि यह व्यवस्था धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। हालांकि, इस फैसले को लेकर सामाजिक और कानूनी स्तर पर चर्चा तेज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

You Might Also Like

शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत

आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी

नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन

नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल

उत्तराखंड दौरे के लिए PM मोदी को न्योता ,विकास परियोजनाओं पर CM- PM मोदी की अहम चर्चा

TAGGED:decision on Yamunotri on March 24Panchagavya is mandatory before entering Gangotri Dham
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
Next Article CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
शिक्षा March 27, 2026
देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर होगा जाम-मुक्त
उत्तराखण्ड March 27, 2026
CM ने 242 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति
Devbhumi News March 27, 2026
रामनवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखण्ड धर्म March 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?