By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त
  • संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश
  • टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
  • आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा
  • नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वदेशी को बढ़ावा दें: दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प मजबूत करें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > स्वदेशी को बढ़ावा दें: दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प मजबूत करें
उत्तराखण्ड

स्वदेशी को बढ़ावा दें: दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संकल्प मजबूत करें

Devbhumi Discover
Last updated: October 21, 2025 6:16 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE
  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश
  • सीएम धामी बोले – “स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा देना ही सच्ची दीपावली है, स्वदेशी अपनाएं – आत्मनिर्भर भारत बनाएं”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व के अवसर पर आज देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद भी किया तथा उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने दीपावली की खरीदारी के दौरान डिजिटल भुगतान (UPI) के माध्यम से सामान खरीदा और आम जनता से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें, जिससे छोटे व्यवसायियों, कारीगरों और स्वावलंबी भारत के संकल्प को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,
“दीपावली का पर्व प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें अपने देश के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों की खरीद न केवल हमारी परंपरा को जीवित रखती है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को भी सशक्त बनाती है।”

दीपावली की खरीदारी के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने चकराता रोड पर स्थित दुकानदारों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत भी की। दुकानदारों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष जीएसटी की कम दरों के कारण सामान सस्ता हुआ है, जिससे बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस बार दीपावली के दौरान व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘स्वदेशी अपनाओ’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान का भी परिणाम है, जिसके चलते लोगों ने स्थानीय दुकानदारों से अधिक से अधिक खरीदारी की है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस दीपावली पर घरों को स्वदेशी मिट्टी के दीयों से रोशन करें और भारतीय परंपरा व संस्कृति की खुशबू को अपने उत्सवों का हिस्सा बनाएं।

मुख्यमंत्री की इस पहल से स्थानीय व्यापारियों और  दुकानदारों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

You Might Also Like

उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा

नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव

TAGGED:: Strengthen the resolvePromote Swadeshito be 'Vocal for Local' this Diwali
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा जिला अध्यक्षों से की वर्चुअल बैठक, योजनाओं को जनता तक पहुँचाने पर दिया जोर
Next Article भैयादूज पर बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट, आज से बिना श्रृंगार होगी आरती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NABARD के RIDF फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तराखण्ड February 20, 2026
मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की  स्वीकृति
उत्तराखण्ड February 20, 2026
लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों का मूल्यांकन, राजस्व वृद्धि हेतु सुधारात्मक कदमों के निर्देश
उत्तराखण्ड February 20, 2026
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?