By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: नामी वकील के बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > नामी वकील के बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत
उत्तराखण्ड

नामी वकील के बेटे ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत

Devbhumi Discover
Last updated: December 20, 2025 9:36 AM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बादामावाला में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पानी की टंकी के पास स्थित एक मकान में 20 वर्षीय युवक अंश गुप्ता ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गंभीर अवस्था में उसे उप जिला अस्पताल विकासनगर ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। ग्राफिक एरा अस्पताल, धूलकोट में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक अंश गुप्ता उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके पिता विवेक गुप्ता शहर के जाने-माने अधिवक्ता हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं के अनुसार, परिजनों ने बताया कि अंश दोपहर करीब तीन बजे कॉलेज से घर लौटा था। वह पहले अपने पिता के कमरे में गया और फिर अपने कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी मां और बहन वहां पहुंचीं। अंश खून से लथपथ हालत में पड़ा था, सिर में गोली लगी हुई थी और पास में पिता का लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ा मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन जान नहीं बच सकी।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने पिता के कमरे में बने डिजिटल लॉकर से रिवॉल्वर निकाली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:and bodiesRenowned lawyer's sonshoots himself with licensed revolver
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए नयी जगह तलाशने के निर्देश
Next Article 37 फर्जी खातों से 6.09 करोड़ का ऋण घोटाला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?