By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • वाद्य यंत्रों के साथ यमुनोत्री पहुंची शनि देव महाराज की डोली, जानिये मां यमुना से क्या है कनेक्शन
  • पुलिस की गोली से घायल हुए दून हॉस्पिटल फायरिंग के असली दोषी, एक शातिर फरार
  • बिग ब्रेकिंग : तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल: टिहरी में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो
  • बेरीनाग के पांखू में बड़ा हादसा, दुकान के अंदर फटे गैस सिलेंडर, मकान की छत उड़ी
  • जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा तो पैक हुये पहाड़, नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: वाद्य यंत्रों के साथ यमुनोत्री पहुंची शनि देव महाराज की डोली, जानिये मां यमुना से क्या है कनेक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > वाद्य यंत्रों के साथ यमुनोत्री पहुंची शनि देव महाराज की डोली, जानिये मां यमुना से क्या है कनेक्शन
उत्तराखण्ड

वाद्य यंत्रों के साथ यमुनोत्री पहुंची शनि देव महाराज की डोली, जानिये मां यमुना से क्या है कनेक्शन

Devbhumi Discover
Last updated: October 23, 2025 9:15 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

खरसाली गांव में शनिदेव यानी समेश्वर महाराज को आराध्य माना जाता है.

उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम अनेकों धार्मिक परंपरामओं और मान्याताओं को स्वयं में समेटे हुए है. सूर्यपुत्री होने के नाते यमुना को शनिदेव की बहन माना जाता है. खरसाली गांव में समेश्वर देवता के रूप में पूजे जाने वाले शनिदेव की डोली हर साल कपाट खुलने और बंद होने पर बहन की डोली के साथ होती है. मान्यता है कि इस दिन स्वयं यमराज और शनिदेव अपनी बहन मां यमुना से मिलने यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं. खरसाली के ग्रामीण सदियों से इस विशिष्ट परंपरा के वाहक बने हुए हैं. वहीं इस कारण इस पर्व का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है.

यमुनोत्री धाम के प्रवेश द्वार बड़कोट से 43 किलोमीटर जानकीचट्टी तक मोटर मार्ग और जानकीचट्टी से पांच किमी पैदल 3135 मीटर की ऊंचाई पर यमुनोत्री धाम स्थित है. पुराणों के अनुसार भैया दूज के दिन यमराज और शनिदेव जब अपनी बहन यमुना से मिलने आए थे, तब मां यमुना ने दोनों भाईयों से यह वरदान मांगा कि जो भी श्रद्धालु इस दिन यमुनोत्री धाम में आकर उनके पवित्र जल में स्नान करेगा, जल का पान करेगा या पूजन-अर्चना करेगा, उसे यम यातनाओं से मुक्ति मिलेगी.

शनि की साढ़ेसाती के कष्टों से राहत और भगवान श्रीकृष्ण व हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इसी पौराणिक विश्वास के चलते हर वर्ष भैया दूज पर यमुनोत्री धाम में हजारों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं. मां यमुना के दर्शन और यमुनोत्री के पवित्र जल में स्नान को लेकर तीर्थयात्रियों में अपार उत्साह रहता है.

पौराणिककाल से ही शनिदेव की डोली भैयादूज के दिन यमुना को लेने यमुनोत्री धाम जाती है. छह माह बाद खरसाली से यमुनोत्री धाम छोड़ने भी जाती है. खरसाली गांव में शनिदेव यानी समेश्वर महाराज को आराध्य माना जाता है. खरसाली गांव के ग्रामीण सदियों से पूरी आस्था और उत्साह के साथ इस परंपरा का निर्वाह कर रहे हैं.

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरूषोत्तम उनियाल ने बताया कि भैया दून के दिन जो यमुनोत्री धाम में यमुना की पूजा अर्चना स्नान ध्यान करता है उसे यम की यातनाओं और शनि की साढ़ेसाती से निजात मिलती है. इसका पुण्य यमुना के उद्गम स्थल के साथ ही यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी कुछ अंश मिलता है.

You Might Also Like

पुलिस की गोली से घायल हुए दून हॉस्पिटल फायरिंग के असली दोषी, एक शातिर फरार

बिग ब्रेकिंग : तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल: टिहरी में गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो

बेरीनाग के पांखू में बड़ा हादसा, दुकान के अंदर फटे गैस सिलेंडर, मकान की छत उड़ी

जहरीली हुई दिल्ली-एनसीआर की हवा तो पैक हुये पहाड़, नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

केदारनाथ कपाटबंदी के साक्षी बने सीएम धामी, गौरीकुंड गौरामाई को लेकर भी आया अपडेट, पढ़िये पूरी खबर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस की गोली से घायल हुए दून हॉस्पिटल फायरिंग के असली दोषी, एक शातिर फरार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भैयादूज से पहले बुझे घरों का चिराग, ऋषिकेश में बड़ा सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत
उत्तराखण्ड October 23, 2025
देहरादून बनेगा जनसंपर्क संवाद का केंद्र, दिसंबर में होगा राष्ट्रीय सम्मेलन, सांसद बंसल ने किया ब्रोशर का विमोचन..
उत्तराखण्ड October 22, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने गोवर्धन पूजा पर किया गौ माता का पूजन और सेवा
उत्तराखण्ड October 22, 2025
शीतकाल के लिए बंद हुये गंगोत्री धाम के कपाट, मुखबा के लिए रवाना हुई मा गंगा की डोली
उत्तराखण्ड October 22, 2025
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?