By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त
  • संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश
  • टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
  • आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा
  • नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी, ठंड बढ़ी; बर्फ से ढके धामों का दिव्य नजारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी, ठंड बढ़ी; बर्फ से ढके धामों का दिव्य नजारा
उत्तराखण्ड

बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी, ठंड बढ़ी; बर्फ से ढके धामों का दिव्य नजारा

Devbhumi Discover
Last updated: November 5, 2025 12:19 pm
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदल ली है। मंगलवार देर रात बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे दोनों धामों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। बर्फबारी के बाद धामों का नजारा अत्यंत मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रहा है।

बदरीनाथ धाम में देर रात से ही बर्फ गिरनी शुरू हो गई थी, जिसके चलते पूरे धाम परिसर और आसपास की पहाड़ियों पर बर्फ जम गई है। ठंडी हवाओं और बर्फबारी के कारण क्षेत्र में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

उधर, केदारनाथ धाम में भी देर रात हुई बर्फबारी ने सर्दियों का एहसास फिर से लौटा दिया। मंदिर परिसर, पैदल मार्ग और आसपास की पर्वत चोटियां बर्फ से पूरी तरह ढक गई हैं। यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है, जो 23 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद हुई है।

लगातार बर्फबारी के कारण केदारनाथ और बदरीनाथ में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से भी ठंड में इजाफा हुआ है।

मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है।

You Might Also Like

उत्तराखंड में न्यायालय परिसरों की सुरक्षा होगी और मजबूत, पुलिस मुख्यालय सख्त

संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश

टिहरी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला अपराध, 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट, चंद्रभागा ब्रिज व आस्था पथ परियोजनाओं की EFC समीक्षा

नशामुक्त उत्तराखंड-नशामुक्त भारतः समाज की सामूहिक भागीदारी से ही सफल होगाः मुख्य सचिव

TAGGED:in Badrinath and Kedarnathincreasing cold; a divine view of the snow-coveredshrinesSnowfall
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे – मुख्यमंत्री
Next Article संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद-‘देवभूमि के धर्म-संरक्षक’ की उपाधि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

NABARD के RIDF फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न
उत्तराखण्ड February 20, 2026
मुख्यमंत्री ने दून हेलीड्रोम में एटीसी टावर के निर्माण हेतु प्रदान की ₹ 5.39 करोड की  स्वीकृति
उत्तराखण्ड February 20, 2026
लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों का मूल्यांकन, राजस्व वृद्धि हेतु सुधारात्मक कदमों के निर्देश
उत्तराखण्ड February 20, 2026
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ से आमजन को राहत: मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड February 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?