By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
  • शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत
  • आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी
  • नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन
  • नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत
उत्तराखण्डशिक्षा

शिक्षक स्थानांतरण पर तेज करें तैयारी: धन सिंह रावत

Devbhumi Discover
Last updated: March 27, 2026 11:54 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

*शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण का होमवर्क करे विभागः डाॅ. धन सिंह रावत*

*कहा, उच्च न्यायालय में दाखिल याचिका में तथ्यों के साथ करें ठोस पैरवी*

*प्रमोशन प्रकरण निस्तारण में अधिकारियों को दिये तेजी लाने के निर्देश*

देहरादून,
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण हर हाल में किये जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही विद्यालयों के कोटीकरण को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका में तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करने को भी कहा गया है। इसके अलावा शिक्षकों के पदोन्नति प्रकरण के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि वार्षिक स्थानांतरण व प्रमोशन शिक्षकों का मौलिक अधिकार है और राज्य सरकार इसको लेकर खासी गंभीर है। सरकार की मंशा शिक्षकों को वार्षिक स्थानांतरण व प्रमोशन का लाभ देना है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं, ताकि सभी पात्र शिक्षक समयबद्ध रूप से आवेदन कर पारदर्शी व्यवस्था के तहत स्थानांतरण का लाभ ले सके। डाॅ. रावत ने बताया कि शिक्षकों के स्थानांतरण एवं प्रमोशान को लेकर वित्त एवं कार्मिक विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिसमें विशेष रूप से अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरणों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके अलावा शिक्षकों के स्थानांतरण व विद्यालयों के कोटीकरण से संबंधित प्रकरणों को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिका में तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करने को भी कहा गया है। डाॅ. रावत ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो उक्त याचिका में विशेष अपील भी की जायेगी, ताकि वार्षिक स्थानांतरण की समयावधि से पूर्व उक्त प्रकरण का निस्तारण हो सके और शिक्षकों को स्थानांतरण का लाभ मिल सके।

डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के प्रमोशन को लेकर भी खासी गंभीर है। उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षकों को जल्द से जल्द प्रमोशन का लाभ पहुंचाने के लिये प्रतिबद्ध है। इस दिशा में शासन व विभागीय स्तर पर निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय उच्चाधिकारियों को उक्त प्रकरण के शीघ्र निस्तारण को प्रत्येक स्तर पर ठोस पैरवी करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

You Might Also Like

Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच

आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी

नैनीताल : परेड में ड्रिल और वेपन हैंडलिंग का SSP ने किया आकलन

नैनीताल:केमू बस दुर्घटना, SDRF ने किया रेस्क्यू; 1 मृत, 7 घायल

उत्तराखंड दौरे के लिए PM मोदी को न्योता ,विकास परियोजनाओं पर CM- PM मोदी की अहम चर्चा

TAGGED:Dhan Singh RawatSpeed ​​up preparations for teacher transfer:
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आपदा प्रबंधन में तेजी, संवेदनशील इलाकों में कार्यों को मंजूरी
Next Article Graphic Era लैब में होगी अब सड़कों, इमारतों और पुलों में लगी सामग्री की जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर होगा जाम-मुक्त
उत्तराखण्ड March 27, 2026
CM ने 242 करोड़ की योजनाओं को दी स्वीकृति
Devbhumi News March 27, 2026
रामनवमी पर CM धामी ने किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखण्ड धर्म March 27, 2026
कांग्रेस ने सरकार पर लगाया जमीन खुर्द-बुर्द करने का आरोप
उत्तराखण्ड March 26, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?