By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मंत्री रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण
  • ऑपरेशन हॉटस्पॉटः साइबर अपराधियों पर एसटीएफ ने कसा शिकंजा
  • सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, 17 यात्री घायल
  • आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारीः मुकेश कुमार
  • “AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में IIT रुड़की के विशेषज्ञों और उत्तराखण्ड पुलिस का उच्चस्तरीय मंथन
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, 17 यात्री घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, 17 यात्री घायल
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

सड़क पर पलटा टेंपो ट्रैवलर, 17 यात्री घायल

Devbhumi Discover
Last updated: September 3, 2026 3:40 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। गुरूवार को गलोगीधार के पास उत्तराखंड परिवहन निगम के टेंपो ट्रैवलर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को खाई की ओर जाने से रोकने के लिए पहाड़ से टकरा दिया। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया. हादसे में वाहन में सवार 17 यात्री घायल हो गए। एक यात्री को गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। टेंपो ट्रैवलर को सड़क पर पलटा देखकर आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
टेंपो ट्रैवलर के चालक ने बताया कि मसूरी से देहरादून की ओर जाते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन रफ्तार के कारण स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने टेंपो ट्रैवलर को पहाड़ की तरफ मोड़कर टकरा दिया। टक्कर के बाद वाहन पलट गया। चालक के अनुसार, यदि वाहन को पहाड़ की ओर न मोड़ा जाता और वह खाई की तरफ चला जाता तो हादसा बेहद गंभीर हो सकता था।
एक यात्री ने बताया कि सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक टेंपो ट्रैवलर पलट गया। यात्रियों को कुछ समझने का मौका तक नहीं मिला। वाहन के अंदर चीख-पुकार मच गई. कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चैहान ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

मंत्री रेखा आर्या ने किया भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण

ऑपरेशन हॉटस्पॉटः साइबर अपराधियों पर एसटीएफ ने कसा शिकंजा

आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारीः मुकेश कुमार

“AI for Smart Policing” पर आयोजित कार्यशाला में IIT रुड़की के विशेषज्ञों और उत्तराखण्ड पुलिस का उच्चस्तरीय मंथन

मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आयोग से दिए जाने वाले आदेशों का पालन सुनिश्चित करें अधिकारीः मुकेश कुमार
Next Article ऑपरेशन हॉटस्पॉटः साइबर अपराधियों पर एसटीएफ ने कसा शिकंजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल: CM
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 2, 2026
रोपवे परियोजनाओं के लिए रोपवे रेग्यूलेषन और रूल्स शीघ्र हों जारीः मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 2, 2026
मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगाः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 2, 2026
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 2, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?