By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीओ नीरज सेमवाल से ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला पुलिस कर्मी को मिली जमानत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सीओ नीरज सेमवाल से ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला पुलिस कर्मी को मिली जमानत
उत्तराखण्ड

सीओ नीरज सेमवाल से ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला पुलिस कर्मी को मिली जमानत

Devbhumi Discover
Last updated: May 21, 2025 8:24 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दंपती नीरज सेमवाल और निहारिका सेमवाल को बलैकमेल करने वाली महिला पुलिस कर्मी (डॉग हैंडलर) को जमानत मिल गई है। उसे पुलिस ने 05 मई को गिरफ्तार किया था। उसके विरुद्ध सीओ नीरज सेमवाल की पत्नी निहारिका सेमवाल जो खुद भी सीओ हैं, ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने महिला डॉग हैंडलर पर उनके पति और उन्हें ब्लैकमेल कर 06 लाख रुपये ऐंठने और दोबारा जबरन 01 लाख रुपये और मांगने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को आरोपी की जमानत पर न्यायालय पंचम अपर सत्र नयायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट ) प्रेम सिंह खिमाल की कोर्ट में सुनवाई की गई। पुलिस लाइन में डॉग हैंडलर अभियुक्त महिला की ओर से अधिवक्ता गिरीश चंद्र शर्मा और विकेश सिंह नेगी ने पैरवी करते हुए कहा कि मामले में सीओ निहारिका सेमवाल ने 04 मई को एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से अभियुक्त की गिरफ्तारी तक कई पुलिस कर्मी उसके क्वार्टर में आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की गई।

कोर्ट के समक्ष बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मुवक्किल का निरंतर शारीरिक शोषण किया गया है और शादी का झांसा दिया गया है। लेकिन, उसी बीच सीओ नीरज सेमवाल ने उत्तराखंड पुलिस में ही सीओ निहारिका से शादी कर ली। जिसके बाद आरोपी महिला ने निहारिका सेमवाल को भी हकीकत बताई थी। नीरज सेमवाल को डर था कि कहीं यह बात उच्चाधिकारियों तक न पहुंच जाए। लिहाजा, उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर और पद का दुरुपयोग करते हुए षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बचाव पक्ष ने कहा कि आरोपी महिला का नाबालिग पुत्र है और उसकी एकमात्र संरक्षक हैं। ऐसे में उन्हें जमानत मिलनी चाहिए। वह जमानत का दुरुपयोग नहीं करेंगी और जांच में पूर्ण सहयोग करेंगी।

दूसरी तरफ अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता विवेक गुप्ता और एडीजीसी ममता मनादुली ने जमानत का विरोध किया। कोर्ट के समक्ष कहा गया कि अभियुक्ता जमानत का दुरुपयोग कर सकती है। साथ ही विवेचना में शामिल किए गए डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने और उनसे छेड़छाड़ कर सकती हैं। साथ ही कहा गया कि आरोपी पर जान से मरने की धमकी समेत जाति सूचक शब्दों के प्रयोग, बार-बार पैसों की अनुचित मांग आदि का मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज कराया गया है।

जिसमें आरोपी महिला पर लगाए गए सभी मुख्य अपराध अधिकतम 07 वर्ष तक की सजा वाले हैं। कोर्ट ने मामले में गुण-दोष पर विस्तृत चर्चा किए बिना मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी की जमानत मंजूर कर दी। आरोपी को 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बॉन्ड और समान राशि के दो विश्वसनीय प्रतिभूति प्रस्तुत करने पर जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी कर दिया गया।

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:accused of blackmailingCO Neeraj Semwalgets bailpolice personnelwoman
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम हेल्पलाइन की सक्रियता जांचने के क्रम में सीएम ने शिकायतकर्ताओं से की बातचीत
Next Article रजत जयंती वर्ष में महिला पुलिस कर्मियों के साथ ओपन हाउस: SI से IG तक डीजीपी ने संवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?