By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा
  • उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय
  • गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण
  • कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन
  • मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दून के सर्किल बार में धार्मिक गीतों पर थिरकते युवक-युवतियां, हिंदू संगठन का हंगामा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दून के सर्किल बार में धार्मिक गीतों पर थिरकते युवक-युवतियां, हिंदू संगठन का हंगामा
उत्तराखण्ड

दून के सर्किल बार में धार्मिक गीतों पर थिरकते युवक-युवतियां, हिंदू संगठन का हंगामा

Devbhumi Discover
Last updated: June 23, 2025 9:51 am
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

 राजपुर रोड स्थित सर्किल बार एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार धार्मिक गानों पर युवाओं के डांस का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध दर्ज कराया है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने सख्त आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और मामले की शिकायत जाखन पुलिस चौकी में दी गई है।

चौकी प्रभारी अर्जुन गुसाईं ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। यदि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी रहा है चर्चा में, होते रहे विवाद
गौरतलब है कि सर्किल बार पहले भी कानून उल्लंघन और सामाजिक अशांति के कारण सुर्खियों में रह चुका है। कुछ महीने पहले जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए इसी बार को नियमों के उल्लंघन पर सील किया था। उस वक्त छापेमारी के दौरान 100 से अधिक युवक-युवतियां शराब सेवन करते मिले थे, और देर रात तक डीजे बज रहा था।

स्थानीयों की शिकायत बनी कार्रवाई की नींव
स्थानीय निवासियों ने बार की गतिविधियों को लेकर बार-बार प्रशासन को शिकायतें भेजी थीं। आरोप थे कि यह बार रात के निर्धारित समय के बाद भी खुला रहता है, तेज आवाज़ में डीजे चलता है, और इससे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित होता है।

प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पांच विशेष टीमों का गठन किया था, जिन्होंने एक साथ कई बारों और रेस्टोरेंट्स पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के तहत सर्किल बार को सील कर दिया गया था।

प्रशासन फिर अलर्ट मोड में
अब एक बार फिर धार्मिक गीतों पर डांस का मामला सामने आने के बाद प्रशासन पर फिर से कड़ी कार्रवाई का दबाव है। सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हिन्दू संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे।

सवाल खड़े करता है बार प्रबंधन का रवैया
धार्मिक आस्था के प्रतीकों का व्यावसायिक मनोरंजन के लिए उपयोग करना न केवल सामाजिक रूप से आपत्तिजनक है, बल्कि यह सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन भी माना जा रहा है। सर्किल बार प्रबंधन की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विधायक का पैसा लगा होने और प्रभाव के लगते रहे हैं आरोप
सर्किल बार रेस्तरां में एक विधायक का पैसा लगा होने और उनके प्रभाव के भी आरोप लगते रहे हैं। इसके उद्घाटन के दिन ही बिना बार लाइसेंस के शराब पिलाने का मामला सामने आया था। तब दबाव बनाकर किसी तरह कार्रवाई पर विराम लगाया गया था। यह आरोप भी लगते रहे हैं कि राजनेता के प्रभाव से यहां तमाम अनियमितताओं को नजरअंदाज किया जाता रहा है। यह बार आसपास के अन्य बार रेस्तरां के लिए कांटे भी बिछाता रहा है। ताकि धंधा चले तो बस इनका ही।

You Might Also Like

मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा

उत्तराखंड के 47 मंदिरों में गैर-हिंदुओं की एंट्री प्रतिबंधित, बदरी-केदार मंदिर समिति का निर्णय

गैरसैंण पर सियासी घमासान, वेडिंग डेस्टिनेशन वाले बयान पर कांग्रेस का सरकार से स्पष्टीकरण

कुंभ 2027 से पहले गंगा स्वच्छता और सीवर सिस्टम दुरुस्त करने पर मंथन

मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित हुए सर्वाधिक बच्चे

TAGGED:and womendancingHindu organization creates ruckusin Doon's Circle Barsongsto religiousYoung men
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तीर्थयात्रियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी, अन्य मंदिरों में भी दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
Next Article दून पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान: 1300 से अधिक व्यक्तियों की जांच, 5.6 लाख का जुर्माना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

CM धामी का निर्देश: खाद्य एवं रसद व्यवस्था की निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
विकास, सुशासन और जनकल्याण के विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही सरकार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?