By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती

Devbhumi Discover
Last updated: November 1, 2025 12:21 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

*स्वास्थ्य विभाग में 287 चिकित्सकों की और होगी भर्ती*

*शासन ने भेजा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन*

देहरादून
सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शीघ्र ही 287 चिकित्सकों की और भर्ती होगी। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मंजूरी के उपंरात शासन ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिये उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। जिसमें अभ्यर्थियों के लिये न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है। सीधी भर्ती के इन पदों के लिये शीघ्र ही बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया जायेगा।

राज्य सरकार प्रदेश में निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है। सरकार द्वारा जहां अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है वहीं इन अस्पतालों में चिकित्सक सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की भी निरंतर भर्ती की जा रही है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से विभाग को शीघ्र ही 287 और चिकित्सक मिलेंगे। इसके लिये विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड के 287 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन स्तर से इन पदों पर सीधी भर्ती हेतु उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया गया है। जिसमें 231 पद सीधी भर्ती और 56 बैकलाग के पद शामिल है। बोर्ड को भेजे गये अधियाचन में सीधी भर्ती हेतु आयु सीमा संबंधी प्राविधानों को स्पष्ट किया गया है। जिसके तहत आगामी भर्ती विज्ञापन में आयु सीमा संबंधी प्रविधानों का स्पष्ट उल्लेख किया जायेगा और जिस कैलेण्डर वर्ष में पद विज्ञापित किये जायेंगे, उस वर्ष की 01 जुलाई को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिये। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि विगत दो माह पूर्व चयन बोर्ड के माध्यम से प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में चिकित्साधिकारी (बैकलॉग) के 220 पदों पर चयनित डॉक्टरों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के चिकित्सा इकाईयों में नियुक्ति दी गई। जिससे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत हुई है।

*बयान-*
राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विभाग में चिकित्सकों के 287 रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेज दिया गया है।- *डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।*

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:287 more doctorswill be recruited in the health department
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य के विकास के लिए अगले 25 वर्षों के लिए नया रोडमैप बनाया जायेगा – मुख्यमंत्री
Next Article सीएम धामी की दो टूक: कुंभ मेले में सजगता से करें काम…वरना मछलियों पर नहीं अब मगरमच्छ पर होगी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?