By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान
  • आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
  • सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: सीएम धामी का मनोरंजन अंदाज, ट्रैक पर की साईकिलिंग- पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > सीएम धामी का मनोरंजन अंदाज, ट्रैक पर की साईकिलिंग- पदक विजेताओं को किया सम्मानित
उत्तराखण्डखेल

सीएम धामी का मनोरंजन अंदाज, ट्रैक पर की साईकिलिंग- पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Devbhumi Discover
Last updated: February 6, 2025 6:48 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रपुर।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल में स्पोर्ट्स स्टेडियम वेलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को मेडल पहना कर सम्मानित किया व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत शिवालिक वेलोड्रोम में ट्रैक साईकिलिंग प्रतियोगिता को दर्शक दीर्घा से देखा।

https://uttarakhandtimes.in/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250206-WA0050.mp4

मुख्यमंत्री ने वेलोड्रोम पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ट्रैक पर साईकिलिंग भी की। उन्होंने पुरूष वर्ग की टीम परस्यूट डिस्टेंस 4000 मीटर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, रजत पदक विजेता पंजाब व कांस्य पदक विजेता राजस्थान को मेडल व पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया।

https://uttarakhandtimes.in/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250206-WA0047.mp4

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ भोजन किया व खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में उनसे जानकारी ली। जिस पर खिलाड़ियों ने सभी प्रकार की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों का देहरादून से शुभारम्भ किया। खेल के शुभारम्भ होने के दिन से ही पूरे प्रदेश में एक उत्साह का माहौल है। इन राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताओं के संचालन हेतु लगभग 20 हजार लोगों द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हो रही प्रतियोगिताओं में जा कर खिलाड़ियों से मिल रहा हूं और व्यवस्थाओं को देख रहा हूं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे।

https://uttarakhandtimes.in/wp-content/uploads/2025/02/VID-20250206-WA0048.mp4

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर देखने को मिल रहा है, अभी तक लगभग 30 से अधिक मेडल उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि यह वेलोड्रोम अद्भुत है, जिसकी सराहना देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ी भी कर रहे हैं। खटीमा के चकरपुर में भी मलखम्ब और टनकपुर में राफ्टिंग की प्रतियोगिता भी आयोजित होनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस राष्ट्रीय खेल का शुभारम्भ किया गया था और 14 फरवरी को हल्द्वानी में गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा इसका समापन किया जाएगा। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने 46वीं वाहिनी पीएसी में पहुंचकर शॉटगन और स्कीट प्रतियोगिता का विधिवत फीता काटकर व पूजा अर्चना कर खेल शुभारम्भ की घोषणा की। उन्होंने शॉटगन से टैप शूटिंग भी की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, दर्जामंत्री अनिल कपूर डब्बू, उत्तम दत्ता, नवनिर्वाचित मेयर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, निदेशक खेल प्रशान्त कुमार , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, महासचिव साइकिलिंग एसोसिएशन देवेश पाण्डे, साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान

आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवनियुक्त 12 राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
Next Article राजधानी देहरादून में मलिन बस्तियों के बुलडोजर मामले पर राज्य सरकार क्या सुप्रीम कोर्ट से ले पाएगी स्टे ऑर्डर? सुनिए विधायक का बयान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धारः डॉ धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?