By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’
  • विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान
  • आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
  • सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवनियुक्त 12 राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवनियुक्त 12 राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड

दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नवनियुक्त 12 राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

Devbhumi Discover
Last updated: February 6, 2025 6:20 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून

दुग्ध पर्यवेक्षकों को बाटे गए नियुक्ति पत्र

12 राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित

प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में नव नियुक्त 12 राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। उन्होंने नवनियुक्त राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षकों को बधाई देते हुए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने को कहा। इसके बाद मंत्री ने आंचल दुग्ध की कार्ययोजना के सम्बन्ध में सम्बन्धित पदाधिकारियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक ली तथा प्रदेश मे आंचल दुग्ध उर्पाजन व आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विक्रय सम्बन्धी कार्ययोजना की समीक्षा भी की।
बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों ने आंचल दुग्ध संघों के उपार्जन एवं विक्रय की कार्ययोजना की जानकारी मंत्री बहुगुणा को दी।

https://uttarakhandtimes.in/wp-content/uploads/2025/02/VID_20250206_233841_750.mp4

बैठक में मंत्री ने विगत वित्तीय वर्षों की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश में आंचल दुग्ध उपार्जन में हुई वृद्धि पर सन्तोष व्यक्त किया। आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के कम विक्रय पर असन्तोष व्यक्त करते हुए दुग्ध संघों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियो की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों एवं पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्रदेश में आंचल दुग्ध उत्पादों के विक्रय कार्यों पर वि niशेष ध्यान दें ताकि आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों का अधिक से अधिक विक्रय हो सके। उन्होंने दुग्ध संघ के प्रबन्धकों को निर्देश दिये कि वे आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विक्रय कार्यों में हीला-हवाली बरतने वाले अपने अधीनस्थ स्टाफ को तीन माह का समय देते हुए कार्यशैली में सुधार हेतु तत्काल ही नोटिस जारी करना सुनिश्चित करें। यदि हीला-हवाली बरतने वाले अधीनस्थ स्टाफ द्वारा अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाया जाता है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। मंत्री ने दुग्ध संघ के अध्यक्षों एवं अधिकारियों को आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विक्रय के लिए 6 माह का विक्रय लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करने पर जोर दिया तथा कहा कि आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की 6 माह की विक्रय प्रगति रिपोर्ट उनके (मंत्री) के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि उन्हें आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के व्रिेक्रय की प्रगति की जानकारी मिल सके। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के अधिक से अधिक विक्रय हेतु उनके प्रचार-प्रसार पर बल दिया जाय। जगह-जगह पर होर्डिंग्स स्थापित किय जायें। मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में चल रही शीतकालीन यात्रा के दौरान भी यात्रा स्थलों एवं मार्गों पर स्थित दुकानों में आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों को उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनायी जाय वहीं प्रदेश में आगामी चारधाम यात्रा तथा आदि कैलाश यात्रा के दृष्टिगत यात्रा स्थलों एवं मार्गों पर स्थित दुकानों में आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों को उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनायी जाय ताकि पर्यटकों को भी आंचल दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हो सके।
बैठक में दुग्ध विकास के सचिव बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर सचिव सुरेश चन्द्र जोशी, दुग्ध संघों के अध्यक्ष, निदेशक व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

You Might Also Like

’मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं’

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान

आपदा प्रबंधन में उत्तराखण्ड ने स्थापित किए नए मानक, आधुनिक तकनीक और त्वरित प्रतिक्रिया से मजबूत हुई आपदा प्रबंधन व्यवस्था

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

सोंग नदी के स्वास्थ्य और कायाकल्प को प्राथमिकता देने पर जोर: दिलीप जावलकर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फायरिंग केस मामले में जेल में बंद कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका पर नहीं हुई सुनवाई, अब इस दिन होगी सुनवाई
Next Article सीएम धामी का मनोरंजन अंदाज, ट्रैक पर की साईकिलिंग- पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जनगणना में जनभागीदारी बढ़ाने की पहल, स्कूलों में स्वगणना के प्रति जागरूक किए विद्यार्थी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 23, 2026
श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धारः डॉ धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति निकेतन का भ्रमण किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 22, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?