By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भवाली-हल्द्वानी रोड हादसा, कार खाई में गिरी; SDRF ने निकाले 2 शव
  • धामी सरकार में विभागों का आवंटन, CM के पास गृह और कार्मिक समेत कई बड़े विभाग
  • नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन
  • नाबालिग को बहलाने और पहचान बदलने के आरोप, पुलिस जांच शुरू
  • विकास और विरासत का संगम, निवेश और पर्यटन में उत्तराखंड ने रचा नया इतिहास
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शराब के ठेकेदार दबाकर बैठे हैं 319 करोड़, अब चलेगा आबकारी आयुक्त का डंडा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > शराब के ठेकेदार दबाकर बैठे हैं 319 करोड़, अब चलेगा आबकारी आयुक्त का डंडा
उत्तराखण्ड

शराब के ठेकेदार दबाकर बैठे हैं 319 करोड़, अब चलेगा आबकारी आयुक्त का डंडा

Devbhumi Discover
Last updated: June 22, 2025 11:17 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में शराब के ठेकेदार आबकारी विभाग के 319 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दबाकर बैठे हैं। यह राशि बकाए राजस्व में रूप में बीते 06 वर्षों में निरंतर बड़ी होती चली गई और अफसर सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही वसूल पाए। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजस्व बकाए की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने वसूली की जिम्मेदारी 01 अपर आयुक्त और 03 संयुक्त आयुक्तों को सौंपी है। हालांकि, बीते डेढ़ से दो वर्ष के अंतराल में बकाया राशि को लेकर हालात काबू में रहे हैं।

नवनियुक्त आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने शराब कारोबारियों/ठेकेदारों पर बकाया राजस्व की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि बीते 06 वर्षों में (वर्ष 2018-19 से वर्ष 2024-25) शराब कारोबारियों पर 337.70 करोड़ रुपये का बकाया हो गया। जिसमें से सिर्फ 18.43 करोड़ रुपये की ही वसूली का जा सकी है। आबकारी आयुक्त अनुराधा ने इसे गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में आबकारी से राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य 5060 करोड़ रुपये है। ऐसे में पुराने बकाए के साथ ही नए लक्ष्य की पूर्ति की चुनौती रहेगी। लिहाजा, बकाया राशि की वसूली के लिए 25 जून से 15 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाए। विशेष वसूली अभियान में अपर आयुक्त पीएस गर्ब्याल को देहरादून और हरिद्वार, संयुक्त आयुक्त मुख्यालय टीके पंत को ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल, संयुक्त आयुक्त कुमाऊं केके कांडपाल को अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चंपावत, जबकि संयुक्त आयुक्त गढ़वाल रमेश चौहान को पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली की जिम्मेदारी दी गई। आयुक्त ने निर्देश दिए कि राजस्व वसूली के लिए संबंधित जिलाधिकारियों से संपर्क भी किया जाए।

अनहोनी से पहले कच्ची शराब के विरुद्ध चलाएं अभियान, तस्करों पर भी करें कार्रवाई
आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने प्रदेश में शराब तस्करी रोकने और कच्ची/अवैध शराब के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने 25 जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाने को कहा। ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके और राजस्व क्षति को भी दूर किया जा सके। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर सचल दल इकाइयों, निरीक्षकों, सहायक आयुक्त/जिला आबकारी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। विशेष अभियान चलाने के लिए टीम गठित करने का जिम्मा उपायुक्त देहरादून/हरिद्वार प्रदीप कुमार और उपायुक्त ऊधम सिंह नगर/नैनीताल विवेक सोनकिया को सौंपा गया है।

You Might Also Like

भवाली-हल्द्वानी रोड हादसा, कार खाई में गिरी; SDRF ने निकाले 2 शव

धामी सरकार में विभागों का आवंटन, CM के पास गृह और कार्मिक समेत कई बड़े विभाग

नवरात्र पर DM की पहल, 136 से अधिक बालिकाओं की शिक्षा को मिला नया जीवन

नाबालिग को बहलाने और पहचान बदलने के आरोप, पुलिस जांच शुरू

विकास और विरासत का संगम, निवेश और पर्यटन में उत्तराखंड ने रचा नया इतिहास

TAGGED:are sittingCommissioner will take actionLiquor contractorsnow the Exciseon 319 crores
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जौनसार बाबर लाखामंडल की महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला ने एक वीडियो जारी करके मांगी माफी
Next Article नई शिक्षा नीति…अब हिंदी में भी MBA की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, जानिए कैसे तैयार हुआ पाठ्यक्रम?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

चार साल में बदला उत्तराखंड, ऐतिहासिक फैसलों से विकास को नई दिशा
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 22, 2026
CM ने कुंभ 2027 और विकास योजनाओं के लिए दी वित्तीय मंजूरी
उत्तराखण्ड धर्म पर्यटन March 22, 2026
गंगोत्री धाम में प्रवेश से पहले पंचगव्य अनिवार्य, यमुनोत्री पर फैसला 24 मार्च को
उत्तराखण्ड धर्म March 21, 2026
नवरात्रि पर रुद्रपुर में मांस बिक्री पर रोक, फैसले पर सियासी विवाद
उत्तराखण्ड धर्म March 21, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?