By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी
  • उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा
  • लोकभवन में मनाया गया झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस
  • उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

Devbhumi Discover
Last updated: November 14, 2026 8:33 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। रेंजर्स ग्राउंड में स्मृति विकास संस्थान की ओर से आयोजित दस दिवसीय स्वदेशी महोत्सव (उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी) के दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी की विशेष प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उनके लोकप्रिय गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे और पूरा परिसर लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय बिश्नोई ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी अंजना वालिया ने की।
मुख्य अतिथि डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि बच्चों के अधिकारों का संरक्षण, उनकी शिक्षा, सुरक्षा और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने के लिए इस तरह के मंच उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाले आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी काम करते हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय बिश्नोई ने भी महोत्सव की सराहना करते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन देने से स्थानीय कारीगरों, छोटे व्यापारियों और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। ऐसे आयोजन स्वरोजगार, स्थानीय उद्यमिता और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अंजना वालिया ने कहा कि स्वदेशी महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं, महिला समूहों, उद्यमियों और कलाकारों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान कर रहा है। इस तरह के आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सहायक हैं। सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनके गढ़वाली लोकगीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और लोग गीतों की धुन पर झूमते नजर आए। उनकी प्रस्तुति ने महोत्सव में लोक संगीत और पहाड़ी संस्कृति की जीवंत छटा बिखेर दी। स्मृति विकास संस्थान के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था वर्ष 2015 से लगातार स्वदेशी मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन कर रही है। संस्था का उद्देश्य लघु उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना, स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वरोजगार के माध्यम से लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। संस्था के सचिव आधार वर्मा ने बताया कि 13 से 22 नवंबर तक आयोजित इस दस दिवसीय महोत्सव में 150 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें पहाड़ी उत्पादों, हस्तशिल्प, स्थानीय लघु उद्योगों, महिला स्वयं सहायता समूहों, स्टार्टअप और विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टॉल शामिल हैं। फूड एवं गेमिंग स्टॉल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महोत्सव में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
महोत्सव के संयोजक प्रवीण ममगाईं ने बताया कि दस दिनों तक प्रतिदिन सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कवि सम्मेलन, जादूगर राम की प्रस्तुति, गढ़वाली संध्या सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नृत्य, गायन, पेंटिंग, फैशन शो और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और मिकी माउस सहित विभिन्न गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 16 नवंबर को उद्यमिता विद्यार्थी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, 17 नवंबर को उद्यमिता किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, 18 नवंबर को उद्यमिता महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह तथा 19 नवंबर को कारीगरों एवं उद्यमियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही स्वरोजगार, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल मार्केटिंग जैसे विषयों पर सेमिनार, कार्यशालाएं एवं कौशल प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित होंगे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशीश् के आह्वान और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

You Might Also Like

कपाट बंद होते ही केदारनगरी में पसरा सन्नाटा, छह माह के लिए थम गई रौनक

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा

लोकभवन में मनाया गया झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस

गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीकः मुख्यमंत्री

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीकः मुख्यमंत्री
Next Article लोकभवन में मनाया गया झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का जौलजीबी का मेलाः CM धामी
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून पिथोरागढ़ राज्य समाचार November 14, 2026
मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 13, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 13, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
उत्तराखण्ड राज्य समाचार November 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?