By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, -11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय
  • पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान 30 नवंबर तक
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय

Devbhumi Discover
Last updated: November 13, 2026 6:44 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना में प्रशिक्षणार्थियों की पात्रता हेतु निर्धारित पारिवारिक वार्षिक आय सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दिया गया है। सचिव समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार, पूर्व में इस योजना के अंतर्गत उन्हीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को पात्र माना जाता था, जिनके परिवार की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं थी। अब इस सीमा को बढ़ाकर 8 लाख किए जाने से अधिक विद्यार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। यह निर्णय रोजगारपरक प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से अधिक परिवारों के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग से जोड़ने में सहायक होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। शासनादेश के अन्य प्रावधान, शर्तें एवं प्रतिबंध पूर्ववत लागू रहेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए सम्मेलन आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश में रह रहे उत्तराखंडी बड़ी संख्या में प्रतिभाग करते हैं। यह सम्मेलन प्रवासी उत्तराखंडियों को अपनी जड़ों, पैतृक गांवों, संस्कृति और विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहनों ने देश और दुनिया में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्य सरकार ऐसे प्रवासियों को अपने पैतृक गांवों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अनेक प्रवासी उत्तराखंडी अपने गांवों से जुड़ रहे हैं तथा उन्हें गोद लेकर उनके विकास में योगदान दे रहे हैं। यह पहल अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने के साथ-साथ गांवों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रिवर्स पलायन की दर में भी 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह राज्य के लिए उत्साहजनक संकेत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश-दुनिया के लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और योगदान से पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार चाहती है कि प्रवासी उत्तराखंडी अपने अनुभव, ज्ञान, कौशल और सुझावों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि प्रवासियों से प्राप्त सुझावों और अनुभवों को सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों में शामिल करने का हमारा प्रयास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है इसके लिये सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से शीतकाल में भी उत्तराखंड आने तथा चारधामों के शीतकालीन गद्दी स्थलों के दर्शन करने की अपील की। उत्तराखंड की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतकाल में चारधामों के कपाट बंद होने के बाद भगवान की पूजा-अर्चना उनके शीतकालीन गद्दी स्थलों पर की जाती है। इन स्थलों पर विधि-विधान से होने वाली पूजा का भी उतना ही धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतकालीन यात्रा प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम सेना से चार साल बाद बाहर आने वाले अग्निवीरों को आरक्षण देने का अपना वादा पूरा कर रहे हैं। हमने पहले बैच के दो अग्निवीरों को 40 वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन करने की मंजूरी भी दे दी है। उन्होंने कहा कि हर सैनिक का सम्मान हमारी परम्परा है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, -11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान 30 नवंबर तक

प्रदेश के 12 असंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्पः सीएम धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 13, 2026
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 12, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 353.93 लाख की धनराशि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 12, 2026
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?