By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, -11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय
  • पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान 30 नवंबर तक
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, -11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, -11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, -11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय

Devbhumi Discover
Last updated: November 13, 2026 4:32 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखण्ड राज्य में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संपादित किया जा रहा है। राज्य में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में उत्तराखण्ड में कुल 7278035 मतदाता शामिल किए गए हैं। जिसमें 34,84,447 महिला, 37,93,373 पुरुष मतदाता एवं 215 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतरिक्त प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 86,028 है। जिसमें 83,352 पुरुष एवं 2,676 महिला शामिल हैं। वर्तमान में मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के बाद प्रदेश में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 12498 हो गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान संपादित किया गया। इस अभियान में 125216 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए गए जबकि 6130 मतदाताओं के फार्म 7 प्राप्त होने पर विधिवत निस्तारित किए गए। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की ड्राफ्ट मतदाता सूची को भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाईट ूूू.बमव.ना.हवअ.पद पर ऑनलाइन विजिट कर देखा जा सकता है। इसके साथ ही डीईओ ईआरओ कार्यालय एव बीएलओ के माध्यम से भी सूची को देखा जा सकता है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची की प्रति मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को साफ्ट कॉपी उपलब्ध करायी गई है। जनपद स्तर पर मतदाता सूची की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद ऐसे व्यक्ति जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं या किन्ही कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सके हैं वे 11 दिसंबर 2026 तक फार्म 6 भरकर अपने बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आवेदन कर सकते इसके साथ ही ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से भी ऑनलाइन फार्म 6 भरकर आवेदन किया जा सकता है। उत्तराखण्ड राज्य में हाल में ही संम्पादित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के तहत 03 अक्टूबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था जिसमें 7158949 मतदाताओं में (3421036 महिला, 3737701 पुरुष, 212 थर्ड जेंडर मतदाता) शामिल थे। आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रमानुसार 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास भी अम्पस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान 30 नवंबर तक

प्रदेश के 12 असंचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आगामी शैक्षिक सत्र से होंगे संचालित

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान 30 नवंबर तक
Next Article मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव और सहयोग से साकार होगा विकसित उत्तराखंड का संकल्पः सीएम धामी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 13, 2026
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 12, 2026
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की 353.93 लाख की धनराशि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 12, 2026
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीएम धामी से की भेंट
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 12, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?