By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण
  • प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत
  • विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम
  • मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर
  • नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल सस्पेंड, कई और पर गिरेगी गाज
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत

Devbhumi Discover
Last updated: September 25, 2026 4:34 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) देहरादून में 281.68 लाख की लागत के तैयार नवनिर्मित छात्रावास का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डायट देहरादून के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत से हुआ। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि नवनिर्मित छात्रावास दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और वे अपनी पढ़ाई एवं प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिये प्रशिक्षण कार्यशालाओं में पारंपरिक तरीकों की जगह आधुनिक तकनीकों एवं नवाचार को अपनाया जा रहा है। ताकि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शैक्षणिक कार्यों में नवाचार अपनाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
कार्यक्रम में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल ने छात्रावास की उपयोगिता और प्रशिक्षुओं के लिए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सुविधा डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण अनुभव को और अधिक सुगम बनाएगी। वहीं डायट की प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल ने छात्रावास के लोकार्पण को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रशिक्षुओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण समारोह के दौरान डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जौनसारी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर सचिव विद्यालयी शिक्षा ज्योति यादव, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सेमल्टी, अपर निदेशक एससीईआरटी पदमेंद्र सकलानी, संयुक्त निदेशक के.एन. बिजल्वाण, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक देहरादून प्रेमलाल भारती, डायट प्राचार्य हेमलता गौड़ उनियाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी व डायट देहरादून संकाय सदस्य एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

नीट यूजी प्रमाणपत्र घोटाले में बड़ी कार्रवाई, दो लेखपाल सस्पेंड, कई और पर गिरेगी गाज

टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम
Next Article मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 24, 2026
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायीः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 24, 2026
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्रः डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 24, 2026
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर डीएम सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 24, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?