By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • राजभाषा हिंदी के प्रति रचनात्मक एवं साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने पर जोर
  • शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि
  • मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स
  • मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभार
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादून

शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि

Devbhumi Discover
Last updated: September 26, 2026 4:52 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को अशोक चक्र विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता एवं शौर्य को नमन किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर कांडली स्थित शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा के आवास पर पहुंचकर उनकी शहादत को नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों को कोई वापस नहीं ला सकता, लेकिन राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि शहीदों और उनके परिजनों के प्रति पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद की वीरांगना शांति बोहरा एवं उनके बच्चों से भी भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। राज्य सरकार शहीदों की वीरता और बलिदान को सदैव सम्मान देने के साथ ही उनके आश्रितों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है।
गौरतलब है कि हवलदार बहादुर सिंह बोहरा भारतीय सेना की 10वीं बटालियन, पैराशूट रेजिमेंट के वीर सैनिक थे। उन्हें देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। उनका अदम्य साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद अवस्थी, पूर्व सैनिक बीसी भट्ट, मोहन सिंह महर, विक्रम कण्डारी, सुनील घनोसी, जगदीश चन्द्र पाण्डे, मंजू देउपा आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

राजभाषा हिंदी के प्रति रचनात्मक एवं साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने पर जोर

मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स

मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ओबीसी आयोग उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी ने ग्रहण किया कार्यभार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री संगठन फनींद्रनाथ शर्मा ने पदभार ग्रहण किया

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मोहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स
Next Article राजभाषा हिंदी के प्रति रचनात्मक एवं साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 25, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया देहरादून में स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 25, 2026
प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरणः डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 25, 2026
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकताः सीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?