By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • ‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित, कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • कुम्भ क्षेत्र में कुंभ मेला शुरू होने तक प्राथमिकता वाले कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के दिए निर्देश
  • महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Devbhumi Discover
Last updated: October 1, 2026 4:01 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने 2 अक्टूबर 1994 की काली रात में मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले उत्तराखंड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे शहीद आज भी उत्तराखंड के हिमालय, गंगा-यमुना और हर गांव-घर में जीवित हैं। नवंबर 2000 में जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें उत्तराखंड दिया, तो वह इन शहीदों के सपने का ही साकार रूप था जिसे आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार संवारने का काम कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि इतिहास साक्षी है कि 2 अक्टूबर 1994 को जब गांधी जयंती के दिन हमारे निहत्थे उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड से दिल्ली कूच के लिए निकले थे, तो मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर उन्हें रोक कर जिस बर्बरता के साथ उन पर गोलियां चलाई गईं, वह लोकतंत्र के इतिहास का सबसे क्रूर और गहरा जख्म है।
उन्होंने कहा कि वह हमारे भाई केवल अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए, इस पर्वतीय राज्य के सम्मान, स्वाभिमान और अस्मिता के लिए लड़ रहे थे। उनके ही बलिदान से हमें यह उत्तराखंड मिला। यह राज्य हमें ऐसे ही नहीं मिला, यह 42 से अधिक शहादतों और लाखों लोगों के संघर्ष, लाठियों और गोलियों के बाद मिला है। आज हमारी सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में सरकारी नौकरियों में उत्तराखंड राज्य निर्माण के चिन्हित राज्य आंदोलनकारियों के बच्चों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्हें मिलने वाली पेंशन को भी राज्य सरकार ने बढ़ा दिया है। श्री महाराज ने कहा कि हम नई पीढ़ी को रामपुर तिराहा कांड के इतिहास से अवगत कराने के लिए स्कूलों के पाठ्यक्रम में अपने वीर शहिदों की वीर गाथाओं को स्थान दे रहे हैं, ताकि कोई भी बच्चा यह न भूले कि यह राज्य कितने बलिदान से बना है। समृद्ध, स्वावलंबी, पलायन-मुक्त पर्यटन और आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विश्व में पहचान बनाने की जिस उत्तराखंड की कल्पना हमारे शहीदों ने की थी हमारी सरकार उसे ही साकार करने का प्रयास कर रही है।

You Might Also Like

‘वंदे मातरम् कैंप’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या हुई सम्मलित, कहा देश की युवा शक्ति है राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 21 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

कुम्भ क्षेत्र में कुंभ मेला शुरू होने तक प्राथमिकता वाले कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

शंघाई में चमकी देवभूमि की प्रतिभा, रिटेल सेल्स और इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में हासिल किया देश के लिए रजत

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article शंघाई में चमकी देवभूमि की प्रतिभा, रिटेल सेल्स और इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी में हासिल किया देश के लिए रजत
Next Article कुम्भ क्षेत्र में कुंभ मेला शुरू होने तक प्राथमिकता वाले कार्य हर हाल में पूर्ण कराने के दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वृद्धजन परिवार के सुरक्षाकवच, उनके कारण ही घर में ईश्वर का वास होताः मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 1, 2026
छात्रहित और कॉलेज के बेहतर वातावरण के लिए सकारात्मक भूमिका निभाएं छात्रसंघ: गणेश जोशी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 30, 2026
आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए प्रशिक्षु अधिकारी
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून September 30, 2026
उत्तराखंड के हिमाच्छादित एवं अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में प्रथम चरण का प्रगणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार September 30, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?