By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • मुख्यमंत्री ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री पुष्कर कर सिंह धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया
  • प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाएः राजेंद्र अणथ्वाल
  • उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 30 नवम्बर तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 30 नवम्बर तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 30 नवम्बर तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 30 नवम्बर तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा

Devbhumi Discover
Last updated: November 16, 2026 5:01 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य में आज से स्व-गणना की प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर सर्वप्रथम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा स्व-गणना कर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात् मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी स्व-गणना की गई। इसके अतिरिक्त जनगणना मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं रेखा आर्य द्वारा भी स्व-गणना कर जनगणना अभियान में सहभागिता की गई।
इस अवसर पर जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा स्व-गणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से एलईडी (स्म्क्) प्रचार वाहनों को जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड की निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप निदेशक परवीन कुमार, उप निदेशक आर.के. बनवारी एवं सहायक निदेशक संजीव कुमार भी उपस्थित रहे। स्व-गणना की सुविधा प्रदेशवासियों के लिए कुल 15 दिनों तक अर्थात् 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में प्रदेशवासी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने परिवार एवं आवास से संबंधित जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा प्रदेशवासियों को अपनी सुविधानुसार घर बैठे स्व-गणना करने का अवसर प्रदान करती है। जिन प्रदेशवासियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, उनसे विशेष अपील है कि वे स्व-गणना के उपरांत प्राप्त अपनी विशिष्ट स्व-गणना आईडी (ैम् प्क्) को सुरक्षित रखें तथा दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 के मध्य जब प्रगणक उनके घर आएं, तो उन्हें अपनी ैम् प्क् अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि उनके द्वारा ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जिन परिवारों द्वारा निर्धारित अवधि में स्व-गणना नहीं की गई होगी, उनकी जानकारी प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज की जाएगी।
जनगणना-2027 देश की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रक्रिया है। अतः समस्त प्रदेशवासियों से अपील है कि वे निर्धारित 15 दिवसीय अवधि के भीतर स्व-गणना की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा इसके पश्चात् घर आने वाले प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना-2027 के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

You Might Also Like

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

मुख्यमंत्री ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर कर सिंह धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया

प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाएः राजेंद्र अणथ्वाल

छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगमः सीएम

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगमः सीएम
Next Article प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाएः राजेंद्र अणथ्वाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

प्रदेश में युवाओं के नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए 200 करोड़ रुपये के वेंचर फंड की व्यवस्था: CM
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 16, 2026
मुख्यमंत्री ने मेलघाट रोड में की स्थानीय दुकान से खरीदारी, वोकल फॉर लोकल को दिया बढ़ावा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 15, 2026
नमामि गंगे परियोजना और व्यापक सफाई अभियान से स्वच्छ हुई मां गंगा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 15, 2026
मुख्यमंत्री ने खटीमा में छठ महोत्सव में किया प्रतिभाग,सूर्य देव नारायण से की प्रदेश की खुशहाली की कामना
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 15, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?