By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
  • लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
  • रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
  • गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डक्राइमदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

लावारिस शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Devbhumi Discover
Last updated: October 26, 2026 6:48 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले लावारिस शव के मामले का कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के साथ लूटपाट की कोशिश के दौरान मारपीट कर उसे सड़क पर धक्का दिया गया था। सड़क पर गिरने से आई अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 की सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सेवला खुर्द क्षेत्र में राजा रानी वेडिंग पॉइंट के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखकर शिनाख्त के प्रयास किए गए।
पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की पहचान के प्रयासों के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति मृतक के पीछे जाते दिखाई दिए। इनमें से एक ने मृतक के साथ मारपीट कर उसे सड़क पर धक्का दिया। इसके बाद दोनों मौके से चले गए और कुछ देर बाद लौटकर व्यक्ति को जांचते हुए दिखाई दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तथा 100 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। इसके बाद मिली जानकारी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे नशे के आदी हैं और शराब के ठेकों के आसपास घूमकर अत्यधिक नशे में जा रहे लोगों को निशाना बनाते थे। ऐसे व्यक्तियों का पीछा कर सुनसान जगह पर उनसे पैसे और अन्य सामान छीनने की कोशिश करते थे।
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी नरेश राठौर ने बताया है कि पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी अशरफ उर्फ काला और सफदर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई तेज कर दी है।

You Might Also Like

आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर

रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभाग

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article रुड़की में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का प्रयास नाकाम, दो गिरफ्तार
Next Article आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर अभियान तेज, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

156 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल-सुरंग मार्ग पर ट्रायल के आधार पर आवागमन शुरू, जल्द होगा लोकार्पण : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 26, 2026
सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
उत्तराखण्ड चार धाम यात्रा देहरादून देहरादून राज्य समाचार October 25, 2026
पांच दिन बाद हरकी पैड़ी पर लौटी रौनक, गंगाजल की हुई वापसी
उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन देहरादून देहरादून राज्य समाचार हरिद्वार October 25, 2026
बाबा केदार की नगरी में हुई बर्फबारी से खिले श्रद्धालुओं के चेहरे
उत्तराखण्ड केदारनाथ देहरादून देहरादून राज्य समाचार रुद्रप्रयाग October 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?