By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी
  • चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक
  • यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए
  • केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
  • तुंगनाथ महादेव मंदिर में संघ स्वयंसेवकों ने विश्व शांति की कामना की
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचाररुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Devbhumi Discover
Last updated: November 11, 2026 1:35 PM
Devbhumi Discover
Share
6 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार 11 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर सुबह साढ़े आठ बजे विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण सहित पांच हजार से अधिक श्रद्धालु ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदार की चल विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों और जय श्री केदार के जयघोष के बीच अपने शीतकालीन प्रवास स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। कपाट बंद होने के अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले जिला प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, संस्थाओं, हक-हकूकधारियों, केदार सभा, तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय लोगों और देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के प्रति देश के प्रधानमंत्री का विशेष लगाव रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के दिशा-निर्देशों में इस वर्ष चारधाम यात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उन्होंने बताया कि यात्रा वर्ष में रिकॉर्ड साढ़े 19 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि अब कपाट बंद होने के बाद शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु शीतकाल में भी भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर सकें।
कपाट बंद होने के अवसर पर केदारनाथ मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था। दानदाताओं और आईटीबीपी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। बीते दिनों आसपास की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के बाद धाम में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, लेकिन इसके बावजूद श्रद्धालुओं में बाबा केदार के अंतिम दर्शनों को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
कपाट बंद होने की धार्मिक प्रक्रिया के तहत बुधवार तड़के साढ़े तीन बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सुबह पांच बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने धर्माधिकारी और वेदपाठियों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ स्वयंभू शिवलिंग को समाधि स्वरूप दिया। भगवान केदारनाथ के शिवलिंग को स्थानीय पुष्पों, ब्रह्मकमल और भस्म से ढककर समाधि पूजा संपन्न की गई। इसके बाद गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए गए।
गर्भगृह के कपाट बंद होने के पश्चात भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली सभा मंडप से बाहर मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री केदार और ऊं नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भावुक मन से बाबा केदार को विदाई दी। सुबह ठीक साढ़े आठ बजे मुख्य मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद पंचमुखी डोली अपने प्रथम पड़ाव रामपुर के लिए रवाना हुई।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली बुधवार को प्रथम पड़ाव रामपुर पहुंची। गुरुवार 12 नवंबर को डोली विश्वनाथ मंदिर, गुप्तकाशी पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार 13 नवंबर को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल  ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां शीतकाल के छह माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। उल्लेखनीय है कि शीतकालीन परंपरा के तहत बीते शनिवार 7 नवंबर को भगवान केदारनाथ के क्षेत्ररक्षक भकुंट भैरवनाथ मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
इस पावन अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, मंदिर समिति सदस्य महेंद्र शर्मा, देवी प्रसाद देवली, नीलम पुरी, प्रह्लाद पुष्पवाण, डॉ. विनीत पोस्ती, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, मुख्य प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण सहित जिला प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी और एसडीआरएफ के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।
मुख्य कपाट बंद होने के बाद भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई। यहां आगामी छह माह तक बाबा केदार की शीतकालीन पूजा-अर्चना विधिवत संपन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालु ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
इस वर्ष केदारनाथ धाम की यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। कपाट बंद होने तक 19 लाख 14 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस वर्ष की यात्रा को विशेष बनाया।केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की ऊंची वादियों में स्थित बाबा के धाम में अगले छह माह तक विराम रहेगा। हालांकि, बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना का क्रम शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में निरंतर जारी रहेगा। धाम के कपाट भले ही शीतकाल के लिए बंद हो रहे हों, लेकिन भक्तों की आस्था और हर-हर महादेव के जयघोष ऊखीमठ में गूंजते रहेंगे।

You Might Also Like

अगस्त्यमुनि मेले में शतावरी के औषधीय गुणों का संदेश लेकर पहुंची सोसायटी

चार दशक से 440 परिवारों को नहीं मिला जमीन का मालिकाना हक

यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए

तुंगनाथ महादेव मंदिर में संघ स्वयंसेवकों ने विश्व शांति की कामना की

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, चारधाम यात्रा समापन की ओर

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article तुंगनाथ महादेव मंदिर में संघ स्वयंसेवकों ने विश्व शांति की कामना की
Next Article यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

डीएलसी पत्र के उपयोग एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान को 30 नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
सीएम ने मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
सीएम धामी ने 36 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 10, 2026
ऋषिकेश में 10 नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 9, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?