By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी
  • उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा
  • लोकभवन में मनाया गया झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस
  • गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीकः मुख्यमंत्री
  • भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का जौलजीबी का मेलाः CM धामी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा

Devbhumi Discover
Last updated: November 14, 2026 7:44 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के दौरान उत्तराखंड में ना सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत हुई हैं, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के अवसर भी बढ़े हैं। प्रदेश को गत पांच वर्षों में तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की सेवाएं मिलनी शुरु हो गई हैं। इससे प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा का दायरा बढ़ने के साथ युवाओं के लिए मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई के अवसर भी बढ़े हैं। वहीं, आम लोगों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली अटल आयुष्मान योजना और राज्य कर्मचारियों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए अनुपूरक बजट में अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में छह राजकीय मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार शामिल हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज की शुरुआत धामी सरकार के कार्यकाल में हुई है। इन छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 675 सीटें उपलब्ध हैं। रुद्रपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी पूरा हो चुका है। यहां 100 एमबीबीएस सीटों की अनुमति मिलने पर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या बढ़कर 775 हो जाएगी। निजी क्षेत्र के चार मेडिकल कॉलेजों की 900 और एम्स ऋषिकेश की 125 सीटों को मिलाकर प्रदेश में एमबीबीएस की कुल क्षमता करीब 1700 सीटों तक पहुंच गई है।
नर्सिंग शिक्षा में भी बढ़े अवसर
चिकित्सा सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने के उद्देश्य से नर्सिंग शिक्षा का भी विस्तार किया गया है। जुलाई 2021 के बाद प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित हुए हैं। इनके माध्यम से बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में 321 सीटों की बढ़ोतरी हुई है। अब राजकीय नर्सिंग संस्थानों में कुल 879 सीटें हैं, जबकि निजी संस्थानों में 10,616 सीटें उपलब्ध हैं। इस तरह सरकारी और निजी क्षेत्र को मिलाकर नर्सिंग पाठ्यक्रमों की कुल सीटें 11,495 हो गई हैं। नर्सिंग शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके तहत वर्ष 2023 में दो बैचों के 60 अभ्यर्थियों को जापान और वर्ष 2025 में 13 अभ्यर्थियों को जर्मनी में रोजगार मिला।
स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 225 करोड़
स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए सरकार ने अनुपूरक बजट के जरिए भी कुल 225 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। आम जनता को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने वाली अटल आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं, राज्य कर्मचारियों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने वाली गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं चिकित्सा शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी करीब 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह धनराशि पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों सहित नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित कार्यों पर खर्च की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड के हर क्षेत्र तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचें और प्रदेश के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक से अधिक अवसर मिलें। बीते पांच वर्षों में तीन नए मेडिकल और तीन नर्सिंग कॉलेज शुरू करना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अटल आयुष्मान और गोल्डन कार्ड योजनाओं के माध्यम से कैशलेस उपचार सुनिश्चित करने के साथ चिकित्सा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी

लोकभवन में मनाया गया झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस

गौचर मेला उत्तराखंड की ऐतिहासिक विरासत, समृद्ध व्यापारिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीकः मुख्यमंत्री

भारत-नेपाल की साझा विरासत है काली-गोरी के संगम का जौलजीबी का मेलाः CM धामी

मुख्यमंत्री के निर्देश पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लोकभवन में मनाया गया झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 78.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 13, 2026
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
उत्तराखण्ड राज्य समाचार November 13, 2026
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित, -11 दिसंबर तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 13, 2026
पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए साइबर कोषागार में विशेष अभियान 30 नवंबर तक
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 13, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?