By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
  • प्रमुख सचिव वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की
  • मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना
  • ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
  • द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
उत्तराखण्डदेशदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास बस खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

Devbhumi Discover
Last updated: November 17, 2026 2:00 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून/टिहरी। टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 4.30 से 5.15 बजे के बीच गूलर बाजार के समीप हुआ। बस हरिद्वार से चमोली जिले के कर्णप्रयाग की ओर जा रही थी। बस में लगभग 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि गूलर के समीप पुल पार करते समय बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सीधे नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम स्थान और बस के गहरी खाई में गिरने के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एसडीआरएफ और पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से ऋषिकेश और आसपास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सात यात्रियों की मौत घटनास्थल पर हुई, जबकि दो घायलों ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में बस चालक राजेंद्र सिंह (48) और परिचालक अनुज भंडारी भी शामिल बताए गए हैं। अन्य मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के निवासियों के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपचाराधीन घायलों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मृतकों में विक्की (37), चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश, राज रॉय (56), जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल, राजेंद्र सिंह (48), बस चालक, रुद्रप्रयाग, अनुज भंडारी (27), परिचालक, टिहरी,
पुन्नू (55), मैखंडी, कीर्तिनगर, सुशील प्रताप सिलोडी (55), गोपेश्वर, चमोली, दीपक गुप्ता (55), मध्य प्रदेश, विकास गुप्ता, मध्य प्रदेश, रोहित कश्यप (35), चंदौसी, संभल शामिल हैं।

You Might Also Like

मातृशक्ति का सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

प्रमुख सचिव वन ने कैंपा के कार्यों एवं वन विभाग के बजट की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

मुख्यमंत्री ने EEPC India के 56वें उत्तरी क्षेत्रीय निर्यात उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में किया प्रतिभाग

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
Next Article मुख्यमंत्री ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर बस दुर्घटना के घायलों का हालचाल जाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर कर सिंह धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 16, 2026
प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जाएः राजेंद्र अणथ्वाल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 16, 2026
उत्तराखण्ड में स्व-गणना का शुभारंभ, 30 नवम्बर तक प्रदेशवासियों को मिलेगी स्व-गणना की सुविधा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 16, 2026
छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम संगमः सीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 16, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?