By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी

Devbhumi Discover
Last updated: November 21, 2026 2:53 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। श्री गुरु नानक देव जी के 556वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार की ओर से शनिवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारा पटेल नगर से शुरू हुए नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संगत द्वारा किए जा रहे गुरबाणी गायन से पूरी द्रोणनगरी भक्तिमय हो उठी। श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा पटेल नगर में अरदास के साथ हुआ। इसके बाद पंज प्यारों की अगुआई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुंदर फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान किया गया और नगर कीर्तन रवाना हुआ। नगर कीर्तन सहारनपुर चौक, दर्शनी गेट, धामावाला, पलटन बाजार, घंटाघर, दर्शन लाल चौक, बुद्धा चौक और सुभाष रोड होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास, लिटन रोड पहुंचा, जहां शाम करीब सात बजे इसका समापन हुआ।

नगर कीर्तन में फूलों से सजी पालकी साहिब में विराजमान गुरु महाराज की सवारी मुख्य आकर्षण रही। पंज प्यारों की अगुआई, गतका पार्टियों के हैरतअंगेज प्रदर्शन, पाइप बैंड और विभिन्न गुरुद्वारों के शब्दी जत्थों द्वारा किए गए गुरबाणी गायन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, सड़क की सफाई करते सेवादारों ने सेवा और स्वच्छता का संदेश दिया। पंज प्यारों की वेशभूषा में सजे स्कूली बच्चे भी आकर्षण का केंद्र रहे।

नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से जलपान और प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। सेवादारों ने पूरे मार्ग में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ यातायात नियंत्रण में भी पुलिस का सहयोग किया, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव गुलजार सिंह ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले पंडाल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा, जिसमें कथा-कीर्तन का आयोजन होगा।

सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन ने कहा कि नगर कीर्तन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में संगत के साथ शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। प्रकाश पर्व के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर दरबार श्री अमृतसर से पहुंचने वाले प्रसिद्ध रागी जत्थे अपने मधुर कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

नगर कीर्तन की व्यवस्थाओं में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान गुरबख्श सिंह राजन, महासचिव गुलजार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी, सतनाम सिंह, देविंदर सिंह भसीन, गुरुद्वारा पटेल नगर के प्रधान हरमिंदर सिंह, महासचिव जगजीत सिंह सहित जसविंदर सिंह मोठी, बलबीर सिंह साहनी, गुरविंदर सिंह बिंद्रा, ईश्वर सिंह जीएस बिंद्रा, दलबीर सिंह कलेर, संतोख सिंह नागपाल और निवेर फाउंडेशन के सदस्यों ने सहयोग किया।

You Might Also Like

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि
Next Article जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आईएफएफआई-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?