By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

Devbhumi Discover
Last updated: November 21, 2026 7:03 PM
Devbhumi Discover
Share
7 Min Read
SHARE

हरिद्वार। चुनावों में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की बैठक से पूर्व सयुंक्त मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सभी मोर्चों को एक लाख नए सदस्य एक मोर्चा के संकल्प के साथ प्रारंभ हुई हैं। बैठक के प्रथम सत्र में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों द्वारा वर्तमान कार्यक्रमों के साथ आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उदघाटन सत्र में अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि हमें संगठन और उसके विचारों को लेकर संतुष्ट होकर बैठने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक मोर्चे को एक लाख से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ना पर काम करना है। चूंकि हमारे नेतृत्व और डबल इंजन सरकार से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। लिहाजा अब सदस्यता अभियान को प्रदेश के साथ जिला मंडल और बूथ स्तर तक ले जाना होगा। मोर्चे के कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से अपने अपने वर्ग, समाज और क्षेत्रों तक लेकर जाना है। क्योंकि चुनाव की इस राजनैतिक लड़ाई में  भाजपा में अग्रिम सिपाही मोर्चा कार्यकर्ता ही होता है। हमे प्रत्येक बूथ को जीतने की दृष्टि से आगे बढ़ना है, और चुनावी अभियान में अपनी संपूर्ण सहभागिता देनी है। उन्होंने कहा, हालांकि अधिकांश जनकल्याणकारी कार्यों  में हमारी सरकार आगे बढ़ चुकी है, फिर भी जो थोड़े कार्य शेष हैं उन्हें लेकर भी हमें जनता में विश्वास जगाना है कि इन सबको भी भाजपा ही पूरा कर सकती है। शीघ्र जनआशीर्वाद यात्रा भी निकलने वाली है, जिसमें आप सभी को महिलाओं, युवाओं, पिछड़े वर्गों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को अभूतपूर्व संख्या में जोड़ना है।
अपने संबोधन के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने वहां उपस्थित भाजपा परिवार के साथ मिलकर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।
प्रथम सत्र के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में पार्टी के सातों मोर्चे और 22 प्रकोष्ठ ने इस महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में प्रतिभाग किया है। जिसमें पार्टी द्वारा मोर्चों प्रकोष्ठों के लिए बड़ी संख्या में समाज के बीच के हर वर्ग को जोड़ने के स्वरूप के आधार पर कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, इन सबको समाज में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने और जोड़ने को कहा गया है। हमने लक्ष्य निर्धारित किया है, प्रत्येक मोर्चा एक-एक लाख नए लोगों को जोड़ने का काम करेगा। खास तौर पर बूथ स्तर पर सदस्यता के अभियान चलेंगे और हम लोग जो अन्य दलों के प्रभावशाली बूथ पर कार्यकर्ता रहते हैं, वह हमसे संपर्क कर रहे हैं। उनकी जॉइनिंग कराई जाएगी, लेकिन युवाओं की जॉइनिंग युवा मोर्चा द्वारा हो, महिलाओं की जॉइनिंग महिला मोर्चा द्वारा हो, हर मोर्चा प्रकोष्ठ ऐसे सबको अपने साथ जोड़ने का काम करे, इस भाव के साथ इस बैठक में रणनीति बनी है।
घ्उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ-साथ प्रत्येक मोर्चे के कार्यक्रम, उसका स्वरूप, मोर्चों की जिले की कार्यसमिति, मोर्चों की मंडल की कार्यसमिति के कार्यक्रम और उनकी तिथियां भी तय की गई हैं। जिसमें दिसंबर अंत तक सारे मंडल तक की बैठकें हमारी पूर्ण हो जाएंगी, यह हमने निश्चित किया हुआ हैं इसके साथ-साथ सामाजिक संवाद के कार्यक्रम के तहत हमारे उत्तराखंड के अंदर जितने भी सामाजिक क्षेत्र हैं, उन सबसे संवाद के कार्यक्रम लोग करेंगे, नुक्कड़ सभाएं करेंगे, महिलाओं की चैपाल करेंगे। एससी, एसटी, ओबीसी अपने समाज के बीच में जाकर कार्यक्रमों की श्रृंखला बनाएगी। किसान मोर्चा किसानों के बड़े सम्मेलन दो बड़े सम्मेलन होंगे, एक गढ़वाल में एक कुमाऊं में। ये यह सारे कार्यक्रम चुनाव को ध्यान में रखते हुए भी हमने निश्चित किए हुए हैं। बैठक में चुनाव तक उन सभी कार्यक्रम स्वरूप को अंतिम रूप दिया गया है, जिन्हें पार्टी के सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों ने दिसम्बर, जनवरी में अंजाम देना है।
इसी क्रम में कल प्रदेश की विस्तृत कार्यसमिति रहेगी, जिसमें प्रदेश के सभी कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे। जिसमें पार्टी द्वारा तय बूथ से लेकर मंडल, जिला स्तर तक के कार्यक्रमों की श्रृंखला को हम अंतिम रूप देंगे। शीघ्र पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा, सरकार की उपलब्धियों को लेकर हम लोग प्रत्येक विधानसभा में जाएंगे। जिसमें मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ऐ हमारे केंद्रीय नेताओं का उस कार्यक्रम में आगमन होगा। उसपर भी विस्तृत चर्चा बैठक में हम सभी लोग करने वाले हैं।
इस अवसर प्रदेश सह प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने बताया कि आज ही हमारे 19 जिलों के लिए दूसरे राज्यों से वरिष्ठ प्रवासी कार्यकर्ता, जिला विस्तारक के नाते आए हुए हैं। उन सबका स्वागत किया गया है और शीघ्र उनको प्रभारी जिला भी सुनिश्चित कर दिया जाएगा।  इसी क्रम में आज शाम प्रदेश पदाधिकारी बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें पूरी तरह संगठनात्मक स्वरूप और राजनीतिक स्वरूप दोनों विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि थी, वीरभूमि भी थी, और यह मेरे लिए व्यक्तिगत सौभाग्य का विषय है कि मुझे इस देवभूमि, वीरभूमि उत्तराखंड के सह-प्रभारी का दायित्व, सब लोगों ने दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड की जनता भारतीय जनता पार्टी को फिर हैट्रिक का आशीर्वाद देगी। क्योंकि यहां पर हमारी डबल इंजन की धामी सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उत्तराखंड का देवतुल्य मतदाता, नरेंद्र मोदी जी की विकास की नीतियों के लिए, धामी सरकार के अथक प्रयासों, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ग्राउंड पर चरितार्थ करा है, उसके लिए पुनः यहां पर कमल खिलाएंगे और हमें अपना वोट रूपी आशीर्वाद देंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

You Might Also Like

मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आईएफएफआई-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?