By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • राष्ट्र प्रथम, संगठन प्रथम और अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा की पहचानः राजनाथ सिंह
  • भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राष्ट्र प्रथम, संगठन प्रथम और अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा की पहचानः राजनाथ सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राष्ट्र प्रथम, संगठन प्रथम और अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा की पहचानः राजनाथ सिंह
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराजनीतिराज्य समाचार

राष्ट्र प्रथम, संगठन प्रथम और अंत्योदय का संकल्प ही भाजपा की पहचानः राजनाथ सिंह

Devbhumi Discover
Last updated: November 22, 2026 2:24 PM
Devbhumi Discover
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने रविवार को हरिद्वार में आयोजित भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता, जनसेवा और आपसी एकजुटता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसकी सरकार नहीं, बल्कि उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन सत्ता में रहते हुए भी उतना ही सक्रिय, जीवंत और प्रभावशाली रहना चाहिए, जितना सत्ता से बाहर रहते हुए रहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का संगठन देवदार के विशाल वृक्ष की तरह मजबूत और गहरी जड़ों वाला है। लगातार दो बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना संगठन के परिश्रम और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के इसी उत्साह, जनता के समर्थन और सरकार के विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार की आध्यात्मिक भूमि पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उन्हें शांति, प्रसन्नता, उपलब्धि और विश्वास की अनुभूति हो रही है। लंबे समय तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने का अनुभव उनके लिए विशेष रहा है। आज बड़ी संख्या में नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन के निरंतर विस्तार और मजबूती का प्रमाण है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार मिल रही सफलताओं के पीछे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सशक्त नेतृत्व, उनकी जनकल्याणकारी नीतियां और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है। आज देश के 20 से अधिक राज्यों में एनडीए की सरकारें होना संगठन की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जनकल्याण की भावना से प्रेरित है। उन्होंने भाजपा की वैचारिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान न होने का संकल्प तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक नींव हैं। एकात्म मानववाद का दर्शन व्यक्ति के शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के समग्र सुख एवं विकास की अवधारणा पर आधारित है। इसी विचारधारा से प्रेरित होकर भाजपा अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता साध्य नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। पार्टी का कार्यकर्ता चुनावी सफलता के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करता है। सत्ता में रहना अथवा विपक्ष में रहना भाजपा की विचारधारा को प्रभावित नहीं कर सकता। सिद्धांतों और विचारधारा के साथ समझौता करना पार्टी के कार्यकर्ताओं की संस्कृति नहीं है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री रेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद से देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उस समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे राजनाथ सिंह आज देश के रक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्र की सुरक्षा और सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया पर कठोर कार्रवाई के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इस कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां प्रदान की गई हैं। नकल माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा गया है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि युवाओं को उनकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिलें।

You Might Also Like

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

मालदेवता-टिहरी रोड पर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीडीए की कार्रवाई, 3-4 बीघा भूमि पर की गई सीलिंग

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों के लिए प्रदान की 155.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

जनगणना तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, गुरबाणी से गूंज उठी द्रोणनगरी

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भाजपा कार्यसमिति की बैठक में हर मोर्चे को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की माता को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
आईएफएफआई-2026 में उत्तराखंड पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 21, 2026
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल और नियम तोड़ने वालों को समझाया
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
विभाग अपनी परिसंपत्ति प्रबंधन योजना को सुव्यवस्थित एवं सुदृढ़ तरीके से करें तैयार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 20, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?