By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
  • आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
  • देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द
  • मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार

Devbhumi Discover
Last updated: November 26, 2026 6:05 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संकेतकों में सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड की जीएसडीपी बढ़कर 3,81,889 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले इसमें डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 1,94,670 रुपए से बढ़कर 2,73,921 रुपए हुई। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है, जो वर्ष 2025-26 के बजट की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है।
गरीबी में कमी, रोजगार के अवसर बढ़े
राज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 6.92 प्रतिशत रह गया। श्रम बल भागीदारी दर (लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट) भी वर्ष 2021-22 के 60.1 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 64.4 प्रतिशत हो गई। यह श्रम बाजार में लोगों की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।
उद्योग और स्टार्टअप गतिविधियों का विस्तार
राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। इन उद्यमों में रोजगार पाने वालों की संख्या भी वर्ष 2022 के 3,43,922 से बढ़कर वर्ष 2025 में 4,56,605 हो गई। राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या वर्ष 2024-25 में 128 दर्ज की गई। वहीं, स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2017 तक शून्य थी, जो वर्ष 2021-22 में 702 और वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,750 हो गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर वर्ष 2024-25 में घटकर 20 और मातृ मृत्यु दर 91 पर आ गई। आर्थिक और सामाजिक विकास के ये आंकड़े राज्य में हो रहे बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा

राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
Next Article मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
36 नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी, 13 बेटियों ने भी हासिल की सफलता
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
हिमालय की चुनौतियों पर एम.के.पी. कॉलेज में हुआ राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?