By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
  • विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
  • मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये
  • आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार
  • देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू

Devbhumi Discover
Last updated: November 26, 2026 6:49 PM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम और वीवीपैट के उपयोग को लेकर जन-जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं और मोबाइल प्रदर्शन वाहन तैनात किए जा रहे हैं।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और मतदाता सत्यापन योग्य पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की प्रथम स्तरीय जांच पूरी होने के बाद जन-जागरूकता और प्रशिक्षण के लिए 974 बैलेट यूनिट, 974 कंट्रोल यूनिट तथा 974 वीवीपैट मशीनें निर्धारित की गई हैं। यह प्रक्रिया मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की गई। प्रशिक्षण के लिए चिह्नित मशीनों की सूची भी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन मशीनों को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत अलग गोदाम में सुरक्षित रखा जाएगा। ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रदर्शन करने के लिए प्रत्येक जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी के मुख्यालय में प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां आम नागरिक स्वयं मतदान प्रक्रिया को समझ सकेंगे और मॉक पोल में प्रतिभाग कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल प्रदर्शन वाहन तैनात किए गए हैं। ये वाहन मतदान केंद्रों, गांवों, मोहल्लों, वार्डों और विभिन्न समूहों तक पहुंचकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के इस्तेमाल की जानकारी देंगे। विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने तक यह प्रत्यक्ष जागरूकता अभियान जारी रहेगा। इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित जागरूकता केवल डिजिटल माध्यमों से संचालित की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान प्रदर्शन केंद्रों और मोबाइल वाहनों के माध्यम से पहुंचाए गए मतदान केंद्रोंकी संख्या, प्रदर्शन देखने वाले लोगों तथा मॉक पोल में भाग लेने वाले मतदाताओं का विवरण नियमित रूप से जुटाया जाएगा। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी साप्ताहिक अथवा पाक्षिक आधार पर निर्धारित प्रारूप में प्रगति रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभियान अलग-अलग तिथियों से शुरू हो चुका है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ और चम्पावत में 16 नवंबर से, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और नैनीताल में 18 नवंबर से, चमोली में 20 नवंबर से, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर में 21 नवंबर से तथा रुद्रप्रयाग में 25 नवंबर से जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की कार्यप्रणाली को समझना प्रत्येक मतदाता के लिए उपयोगी है। जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

You Might Also Like

विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास

मुख्य सचिव ने शासकीय कार्यों में एआई का अधिकाधिक उपयोग किए जाने के निर्देश दिये

आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार

देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विजय कालोनी में बनेगा नया पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा
Devbhumi News उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यों के रिपोर्ट कार्ड का किया गया विमोचन
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 26, 2026
शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड की ताज़ा खबर उत्तराखण्ड देश देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
17 साल से फरार एक लाख का इनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 25, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?