By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी
  • मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ
  • पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
  • राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

Devbhumi Discover
Last updated: November 27, 2026 2:07 PM
Devbhumi Discover
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। श्रम विभाग के तहत उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखंड फार्मा संवर्ग में भी संशोधन को मंजूरी मिली है। अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। चीनी मिलों को ऋण लेने की सुविधा देने के लिए सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देगी। उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक सेवा संशोधन नियमावली को भी मंजूरी दी गई है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए दो साल का अनिवार्य सेवा अनुबंध (बॉन्ड) लागू होगा।
मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि एनएचआईडीसीएल को उत्तराखंड में काम नहीं करने के कारण सूचीबद्धता से हटाने का फैसला लिया गया है। पंचम विधानसभा के सत्र का सत्रावसान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। सेतु आयोग में आईटी से संबंधित पदों को मंजूरी दी गई। आबकारी विभाग में उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।
खनन विभाग के तहत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि, रॉयल्टी में कोई वृद्धि नहीं की गई है। उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की गई है। समिति की अनुशंसा के आधार पर इस पर फैसला होगा। वहीं, वन आरक्षी के लिए 31 दिसंबर 2028 तक अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है। भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों में शिथिलता दी जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण, यूडीए और शासन स्तर पर अनुमति मिलने की व्यवस्था होगी। राज्य में लैंड यूज बदलने की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी की गई है। हरिद्वार में कुल 21.08 किलोमीटर लंबाई के तीन पीआरटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें 21 स्टेशन होंगे। पहले कॉरिडोर की लंबाई 15 किलोमीटर होगी, जो सीतापुर से भारत माता मंदिर तक बनेगा। इससे लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में उन्हें 8300 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। उत्तराखंड महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है। बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि समेत बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अब राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी।

You Might Also Like

सीएम धामी बोले-विकास से अधिक महत्वपूर्ण मानव जीवन, आपदा प्रबंधन में तकनीक और सामुदायिक भागीदारी जरूरी

मुख्यमंत्री ने मथुरा में दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के विभिन्न प्रकल्पों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ

पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल

राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में ईवीएम जागरूकता अभियान शुरू
Next Article दोहरे नाम वाले मतदाताओं की डीएसई के माध्यम से होगी जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?