By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ
  • पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
  • राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ
उत्तराखण्डदेहरादूनदेहरादूनराज्य समाचार

हरिद्वार में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Devbhumi Discover
Last updated: November 28, 2026 3:04 PM
Devbhumi Discover
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड सरकार मेँ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने  हरिद्वार में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ ‘नव्या 2.0’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों  को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।
उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे जीवन में बड़े सपने देखें और उन्हें साकार करने के लिए पूरी लगन एवं मेहनत के साथ प्रयास करें। जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करें। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।जरुरत  इस बात की है कि उन्हें समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के लिए उचित प्रोत्साहन मिले। बेटियों को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण तथा महिलाओं के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। हमारा संकल्प है कि देश की प्रत्येक बेटी और महिला सुरक्षित, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़े। ‘नव्या 2.0’ जैसी पहल इसी संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, सचिव कौशल विकास भारत सरकार देवाश्री मुखर्जी, सचिव महिला एवं बाल विकास भारत सरकार अनिल मलिक, सचिव चंद्रेश कुमार यादव सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बच्चे उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल

राज्यपाल से मिले रक्षा जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल चेतन सिंह

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की 32.58 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने की राज्य की महत्वपूर्ण अवसंरचनात्मक परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

उत्तराखंड शासन ने दस आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, आठ लोगों की मौत, चार घायल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः डीएम
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
मसूरी को बचाने के लिए पर्यटकों की संख्या नियंत्रित करने की मांग, मुख्य सचिव से मिला पर्यावरण प्रेमियों का प्रतिनिधिमंडल
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
दोहरे नाम वाले मतदाताओं की डीएसई के माध्यम से होगी जांच
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखण्ड देहरादून देहरादून राज्य समाचार November 27, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?