By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर
  • देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
  • उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
  • DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
  • निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: टिहरी में भालू ने किया हमला, सदमे में एक की मौत; वन विभाग बोला- ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > टिहरी में भालू ने किया हमला, सदमे में एक की मौत; वन विभाग बोला- ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली
उत्तराखण्ड

टिहरी में भालू ने किया हमला, सदमे में एक की मौत; वन विभाग बोला- ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली

Devbhumi Discover
Last updated: November 27, 2025 9:22 AM
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

टिहरी में भालू ने किया हमला, सदमे में एक की मौत; वन विभाग बोला- ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं मिली

वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि शिकायत के बाद गडोलिया व आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। हालांकि जिस हमले की बात सामने आ रही है, उसकी कोई सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।

भिलंगना ब्लॉक के मगरौं-पौखाल क्षेत्र में मंगलवार रात गूंज संस्था के एक कर्मचारी पर भालू ने हमला कर दिया। घायल कर्मचारी को इससे गहरा सदमा लगा और घबराहट से उसे हार्ट अटैक आ गया। गंभीर स्थिति में उसे श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया लेकिन कीर्तिनगर के समीप उसने दम तोड़ दिया।

ग्राम खाल–पाली के प्रधान वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गूंज संस्था के कर्मचारी राकेश गिरी मंगलवार शाम लगभग आठ बजे स्वाड़ी और चाह गडोलिया क्षेत्र से सफाई किट संबंधी कार्य निपटाकर अपनी बाइक से मगरौं–पौखाल की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक भालू ने उन पर झपट्टा मारा, जिससे वे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। पीछे से आ रहे लोगों ने शोर मचाया तो भालू जंगल की ओर भाग गया, लेकिन हमले की दहशत से राकेश गिरी बुरी तरह घबरा गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत रेफर कर दिया लेकिन ऋषिकेश ले जाते समय कीर्तिनगर के समीप उनकी मौत हो गई।

पौखाल वन रेंज अधिकारी हर्षराम उनियाल ने बताया कि शिकायत के बाद गडोलिया व आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई गई है। हालांकि जिस हमले की बात सामने आ रही है, उसकी कोई सूचना विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। कर्मचारियों से पूछताछ में भी ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है। वहां आसपास भालू के पंजे के निशान भी नहीं मिले।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पौखाल, गडोलिया और आसपास के क्षेत्रों में भालू की गतिविधियां लंबे समय से बढ़ी हुई हैं। ग्राम स्वाड़ी के प्रधान राकेश कुमाईं ने बताया कि भालू पिछले कई महीनों से गडोलिया, स्वाड़ी, मोलनो, पौखाल, खाल, पाली, कोटी में दहशत फैलाए हुए है। इसकी शिकायत डीएफओ से भी की गई है। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने और संवेदनशील स्थानों पर पिंजरा लगाने की मांग की है।

You Might Also Like

रोजगार और पर्यटन का ग्रीन कॉरिडोर बनेगा दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर

DM ने दिए निर्देश, PM दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

निष्कासितों पर सियासत, BJP ने जताई जीत की हैट्रिक की उम्मीद

अवैध कसीनो पर छापा, 10 डांसर समेत 35 गिरफ्तार

हवालात में PRD जवान की मौत, थानाध्यक्ष समेत 4 पर कार्रवाई

TAGGED:A bear attackedin Tehrikilling one person due to shock; Forest Department saidno such incident was reported.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ठंड से राहत: सीएम धामी ने अलाव व रेन बसेरों में कंबल–रजाई की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए
Next Article रील का शौक पड़ा महंगा: नशे में पिता पर रौब झाड़ने वाला बेटा राइफल संग गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

देवभूमि में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत, 12 किमी लंबे रोड शो में बड़ी संख्या में उमड़े लोग
Cover Story April 14, 2026
उत्तराखण्ड में BJP ने 10551, कांग्रेस ने 9869 BLA किये नियुक्त
Devbhumi News April 8, 2026
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
उत्तराखण्ड March 29, 2026
देहरादून में ‘भारत: विश्व गुरु की राह पर’ विचार गोष्ठी आयोजित
उत्तराखण्ड March 29, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?