By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Devbhumi DiscoverDevbhumi DiscoverDevbhumi Discover
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
Recent Posts
  • दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
  • देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा
  • आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण
  • रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री भर्ती की खबर फर्जी, विभाग ने किया खंडन
  • गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Reading: मसूरी में धार्मिक स्थल को नुकसान, सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, 3 नामजद समेत 25–30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Font ResizerAa
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Search
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • क्राइम
  • खेल
  • दुनिया
  • देश
  • धर्म
  • पर्यटन
  • E-Paper
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
Follow US
  • Advertise
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Devbhumi Discover > उत्तराखण्ड > मसूरी में धार्मिक स्थल को नुकसान, सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, 3 नामजद समेत 25–30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखण्ड

मसूरी में धार्मिक स्थल को नुकसान, सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, 3 नामजद समेत 25–30 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Devbhumi Discover
Last updated: January 27, 2026 9:47 am
Devbhumi Discover
Share
3 Min Read
SHARE

मसूरी:

पर्यटन नगरी मसूरी में धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की एक गंभीर घटना सामने आई है. मसूरी के बाला हींसार में वाइनबर्ग एलेन स्कूल की निजी भूमि पर बनी बाबा बुल्ले शाह की मजार को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया. इस घटना को लेकर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत 25 से 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बता दें 24 जनवरी की शाम कुछ असामाजिक तत्व हथौड़ा और सब्बल लेकर मजार परिसर में घुसे और मजार को नुकसान पहुंचाया. इतना ही नहीं, वहां रखे धार्मिक ग्रंथों को भी क्षतिग्रस्त किया गया. मजार परिसर में धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया गया. इस घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. इस संबंध में मुस्लिम सेवा संगठन के मसूरी अध्यक्ष अकरम खान पुत्र तौकबीर अहमद ने कोतवाली मसूरी में लिखित तहरीर दी.

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मु.अ.सं. 04/26, धारा 196(1)(इ) एवं 298 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने हरिओम, शिवउ और श्रद्धा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सोशल मीडिया के फुटेज को भी देखा जा रहा है. साथ ही घटना में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है.

मसूरी के सीओ मनोज असवाल ने बताया मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा मसूरी में किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा. इस पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. घटना के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन के नेतृत्व में मसूरी के मुस्लिम समुदाय के लोग, साथ ही अन्य समुदायों के नागरिक भी कोतवाली पहुंचे. सभी ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

प्रदर्शनकारियों ने कहा बाबा बुल्ले शाह की मजार वर्षों से भाईचारे और सौहार्द की प्रतीक रही है. यहां सभी समुदायों के लोग श्रद्धा के साथ आते रहे हैं. मुस्लिम सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होती है, तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा. जिसे प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा. इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी. संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कुछ बाहरी और शरारती तत्व उत्तराखंड के शांत माहौल को बिगाड़ने और हिंदू-मुस्लिम एकता को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत एक था, एक है और एक ही रहेगा.

बता दें बाबा बुल्ले शाह की मजार निजी संपत्ति पर स्थित है. वर्षों से क्षेत्र में आपसी सद्भाव का केंद्र रही है. इस तरह की घटना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि समाज की एकता पर भी प्रहार करती है.

You Might Also Like

दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित

देहरादून में बोरे में मिली लाश का खुलासा, पति निकला हत्यारा

आठ जनपदों में आपदा से निपटने की तैयारियों का व्यापक परीक्षण

रोजगार प्रयाग पोर्टल पर डाटा एंट्री भर्ती की खबर फर्जी, विभाग ने किया खंडन

गोल्डन आवर में दिखा बेहतरीन समन्वय और सामंजस्य

TAGGED:A case has been registered against 3 named persons and 25-30 unidentified personsfor damage to a religious site in Mussoorie and conspiracy to disturb harmony.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धार्मिक स्थलों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर समिति की राय के बाद होगा फैसला: सीएम धामी
Next Article उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

100FollowersLike
100FollowersFollow
100FollowersFollow
100SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

कुंभ 2027 को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तराखण्ड राज्य समाचार March 19, 2026
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित
उत्तराखण्ड March 19, 2026
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं।
उत्तराखण्ड धर्म March 19, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की
उत्तराखण्ड धर्म March 19, 2026
Devbhumi DiscoverDevbhumi Discover
Follow US
© 2023 Devbhumi Discover. All Rights Reserved. | Designed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?